फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   delhi azadpur mandi 3.5 percent commission taken from truck operators

दिल्ली आजादपुर मंडी: सेब ढुलाई के ट्रक भाड़े में काट रहे 3.5 फीसदी अवैध कमीशन

Thu, 08 Sep 2022 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Sep 2022 10:35 AM IST
सार

जुब्बल-कोटखाई ट्रक यूनियन अध्यक्ष प्रताप चौहान कहते हैं कि ट्रक मालिक दिल्ली सेब लेकर जाने से मना करने लगे हैं। देश की एकमात्र मंडी दिल्ली ही है, जहां ट्रक भाड़ा देने से पहले 3.5 फीसदी कमीशन वसूला जा रहा है।

विज्ञापन
delhi azadpur mandi 3.5 percent commission taken from truck operators
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के लाखों बागवानों के बाद अब सेब ढुलाई में जुटे हजारों ट्रक मालिकों को भी हर रोज मोटा चूना लग रहा है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में सेब सीजन में ट्रक मालिकों से सेब ढुलाई के लिए ट्रक भाड़ा देते समय 3.5 फीसदी कमीशन काटा जाने लगा है। इसे अवैध तरीके से काटा जा रहा है। आढ़तियों ने मंडी के बाहर सेब भाड़ा भुगतान के लिए बिचौलिये बैठाए हैं। हालात ऐसे हैं कि हिमाचल के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली मंडी में सेब लेकर जाने से ट्रक मालिक कतराने लगे हैं।   

विज्ञापन


अभी तक तो मंडियों में आढ़तियों की मनमानी से प्रदेश के बागवानों का ही आर्थिक शोषण हो रहा था। अब ट्रक मालिकों को भी शिकार बनाया जाने लगा है। अब ट्रक मालिक देश की किसी भी मंडी में सेब ढुलाई को तैयार रहते हैं, लेकिन दिल्ली मंडी जाने से परहेज करने लगे हैं। आढ़ती नकद किराया देने में आनाकानी करते हैं। मंडी के बाहर से किराया लेने को कह रहे हैं। मंडी के बाहर बैठे बिचौलिये कमीशन काटकर ट्रक भाड़ा दे रहे हैं। ट्रक मालिक सरकार से हस्तक्षेप करने का मामला उठा रहे हैं। 
विज्ञापन


सौ से अधिक ट्रक सेब लेकर जा रहे दिल्ली टर्मिनल मार्केट
हिमाचल के बागवानों के पास आजादपुर टर्मिनल मंडी के लिए परवाणू बैरियर से सीजन में सौ से अधिक ट्रक सेब लेकर जा रहे हैं। सेब की अनलोडिंग में एक से दो दिन लगते हैं। प्रदेश के बागवानों के पास दिल्ली मंडी का कोई विकल्प नहीं है। इस कारण ज्यादा मात्रा में सेब दिल्ली में ही बेचा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं ट्रक यूनियन अध्यक्ष 
जुब्बल-कोटखाई ट्रक यूनियन अध्यक्ष प्रताप चौहान कहते हैं कि ट्रक मालिक दिल्ली सेब लेकर जाने से मना करने लगे हैं। देश की एकमात्र मंडी दिल्ली ही है, जहां ट्रक भाड़ा देने से पहले 3.5 फीसदी कमीशन वसूला जा रहा है। ट्रक मालिक सरकार से मांग कर रहे हैं कि यह मामला दिल्ली सरकार से उठाकर कमीशनखोरी का खेल खत्म किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed