फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   deity giving message to youth to stay away from drugs addiction

युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दे रहे देवी-देवता

Sun, 21 Oct 2018 11:26 AM IST
बलदेव राज, अमर उजाला, कुल्लू
बलदेव राज, अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 21 Oct 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
deity giving message to youth to stay away from drugs addiction

सरकार युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियानों पर लाखों खर्च कर रही है। वहीं, कुल्लू घाटी के देवी-देवता भी युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश दे रहे हैं। दशहरा उत्सव में पहुंचे देवता फलाणी नारायण धूम्रपान और नशे के विरुद्ध हैं।

विज्ञापन


देव संस्कृति से बंधे लोग देवता के आदेशों का पालन करते हैं। लगघाटी के दड़का के देवता फलाणी नारायण के हारियान क्षेत्र में नशे पर पूर्ण रूप से मनाही है। देवता के आदेश पर कोई बीड़ी-सिगरेट और शराब का सेवन नहीं करता है।
विज्ञापन


कई पीढ़ियों से देव आदेश पर डुपकन और पवौण के लोग नशे से दूरी बनाए हुए हैं। देवता का मूल स्थान फलाण गांव में है। यहां यही देव आदेश लागू हैं। देवता को बीड़ी, सिगरेट और शराब से सख्त नफरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में इनके सेवन पर मनाही है। गांव में आने वाले अनजान लोगों को भी नशे की सामग्री न लाने को कहा जाता है। देव आदेश के चलते इलाके के घरों में नशे का कोई सामान नहीं रखा जाता है।

deity giving message to youth to stay away from drugs addiction

अनजान व्यक्ति को भी घर में प्रवेश से पहलेे आंगन से बाहर ही नशे का सामान छोड़ने को कहा जाता है। फलाणी नारायण लगघाटी के फलाण गांव में भी हैं, जबकि दूसरा लगघाटी के दड़का में हैं। फलाण में देवता का छोटा करडू है, जबकि दड़का में देवता का रथ है।

देवता के हारियान लाल चंद ठाकुर, गूर कालू राम ने कहा कि नशे के प्रति देवता सख्त हैं। देवता लाव-लश्कर के साथ दशहरा में शिरकत करते हैं। दशहरा कैंप के आसपास भी देव आदेश लागू रहता है।

देवता के पुजारी किरपाराम, प्रमेश, सुंदर सिंह ने कहा कि देवता के पास कोई नशे की चीज लेकर जाने पर सख्त मनाही है। अगर कोई देव आदेश का उल्लंघन करता है तो उसे देवता स्वयं दंडित करते हैं।

ऐसे प्रमाण आज भी देखने को मिलते हैं। देवता फलाणी नारायण के कारदार चंदे राम ने कहा कि देव आदेश का पालन सिर्फ दो गांवों में ही नहीं, बल्कि लगघाटी के कई गांवों में होता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed