फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   deity alert about Coronavirus, gave this advice to people at kullu

हिमाचल: देवताओं ने कोरोना को लेकर किया सचेत, लोगों को दी ये सलाह

Wed, 18 Mar 2020 07:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Mar 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
deity alert about Coronavirus, gave this advice to people at kullu
हिडिंबा मंदिर में पहुंचे देवी-देवता - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू जिले के मनाली में हिडिंबा मंदिर में इकट्ठा हुए कई देवी-देवताओं ने विश्व में फैले कोरोना वायरस के प्रति लोगों को सचेत किया है और एहतियात बरतने की सलाह दी है। देवी हिडिंबा के प्राचीन मंदिर ढुंगरी में घाटी के दर्जनों देवी-देवताओं एकत्रित हुए। देवता के कारदारों ने दावा किया कि इस दौरान देवता की ओर से लोगों को आश्वासन दिया गया कि कोरोना जैसी महामारी का संकट पूरे विश्व में है, उसे वे जल्द समाप्त करेंगे।

विज्ञापन


हिडिंबा मंदिर में चैत्र मास में कोरोना बीमारी से बचने को दुर्गा पाठ किया जाएगा। देवी हिडिंबा के कारदार और पुजारी रोहित राम शर्मा और मनु ऋषि के कारदार रघुवीर नेगी ने बताया कि आदि काल से चैत्र मास के नवरात्रों में दुर्गा पाठ किया जाता है। इस बार देवी-देवताओं के आदेश पर विशेष रूप से दुर्गा पाठ कोरोना जैसी बीमारी के निवारण को किया जाएगा। 
विज्ञापन

 

deity alert about Coronavirus, gave this advice to people at kullu

गौरतलब है कि देश और विश्व में आने वाले संकट, महामारी और प्राकृतिक आपदा के लिए कुल्लू की आराध्य देवी हिडिंबा के प्राचीन मंदिर ढुंगरी में ऊझी घाटी के सभी देवी-देवता एकत्रित होते हैं। बुधवार को देवी हिडिंबा के दरबार में घाटी के करीब एक दर्जन देवी-देवताओं ने भाग लिया। 

यह देवी देवता हुए शामिल
देवी हिडिंबा, मनु ऋषि, ब्यास ऋषि, गौतम ऋषि, सियाली महादेव, शंक नारायण, सृष्टि नारायण, शिरघन नाग, वीरनाथ, शांडिल्य ऋषि, कार्तिक स्वामी, गोशाली नाग, जमदग्नि ऋषि व पराशर ऋषि अपने निशान के साथ सैकड़ों हारियानों व कारकूनों के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed