फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dehra assembly byelection: Many contenders from BJP and Congress, fierce competition for tickets

देहरा विधानसभा उपचुनाव : भाजपा और कांग्रेस से कई दावेदार, टिकट के लिए घमासान

Tue, 11 Jun 2024 11:07 AM IST
Krishan Singh सतीश डढवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
सतीश डढवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Jun 2024 11:07 AM IST
सार

 देहरा हलके में निर्दलीय विधायक होशियार सिंह के इस्तीफे से खाली हुई सीट से भाजपा और कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ने वालों में हलचल तेज हो गई है।

विज्ञापन
Dehra assembly byelection: Many contenders from BJP and Congress, fierce competition for tickets
रमेश धवाला, होशियार, डॉ. राजेश - फोटो : संवाद

विस्तार

कांगड़ा जिले के देहरा हलके में निर्दलीय विधायक होशियार सिंह के इस्तीफे से खाली हुई सीट से भाजपा और कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ने वालों में हलचल तेज हो गई है। यहां भाजपा और कांग्रेस से कई दावेदार हैं। जाहिर है कि अब टिकट के लिए खूब खींचतान होगी। टिकट के लिए जिस नेता की जहां पहुंच है, वह वहां तक पहुंच बनाने में जुट गया है। साल 2022 के विस चुनाव में कांग्रेस से डाॅ. राजेश शर्मा, भाजपा से रमेश धवाला और निर्दलीय तौर पर होशियार सिंह मैदान में थे। जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह चुनाव जीते थे। अब इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह भाजपा की टिकट के सबसे बड़े दावेदारों में से एक हैं। उपचुनाव में देहरा हलके से भाजपा की टिकट के बड़े दावेदार वरिष्ठ नेता रमेश धवाला भी हैं। 
विज्ञापन

 इसके अलावा व्यापार मंडलाध्यक्ष मलकीयत सिंह परमार और युवा भाजपा नेता डॉ. सुकृत सागर भी दावेदारों में हैं। इसके अलावा कांग्रेस की टिकट पाने वालों में सबसे बड़े दावेदारों में कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर और साल 2022 के विस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार डाॅ. राजेश शर्मा शामिल हैं। 

भाजपा में रमेश धवाला और होशियार सिंह टिकट के बड़े दावेदार, कांग्रेस में डाॅ. राजेश शर्मा और नरदेव कतार में
भाजपा नेता होशियार सिंह का कहना है कि पार्टी के जो भी आदेश होंगे वह उसकी पालना करेंगे। इधर, डाॅ. राजेश शर्मा का कहना है कि पार्टी के आदेश का पालन करेंगे और देहरा की जनता के आशीर्वाद से कामयाब होंगे। वहीं, सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर का कहना है कि निस्वार्थ देहरा की जनता की सेवा की है।  पहले भी पार्टी के आदेशों से काम कर रहे हैं। आगे भी पालना होगी। पूर्व मंत्री रमेश धवाला का कहना है कि यदि भाजपा उन्हें देहरा हलके से दोबारा उम्मीदवार बनाती है तो वह चुनाव लड़ेंगे। वह पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed