फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   defense ministry directions for 62 Cantonment Councils solan himachal pradesh

देश की 62 छावनी परिषदों में रह रहे लोग अब बना सकेंगे शौचालय

Fri, 22 Nov 2019 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 22 Nov 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
defense ministry directions for 62 Cantonment Councils solan himachal pradesh
भारत सरकार - फोटो : फाइल फोटो

देश की 62 छावनी परिषदों में शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने निर्देश जारी कर दिए हैं। संबंधित क्षेत्रों में रह रहे ऐसे परिवार जिनके पास शौचालय नहीं है, वह शौचालय का निर्माण कर सकते हैं। संबंधित क्षेत्र के लोगों को शौचालय सुविधा न होने पर यह निर्णय लिया गया है। रक्षा मंत्रालय से गठित एक्सपर्ट टीम ने संबंधित छावनी परिषदों का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन


इसके बाद रिपोर्ट रक्षा संपदा महानिदेशालय को सौंपी गई थी। अब उक्त क्षेत्रों में 1.80 वर्ग मीटर क्षेत्र शौचालय के लिए निर्धारित किया गया है। इसकी सूचना मंत्रालय से 5 नवंबर को जारी कर दी गई थी। छावनी परिषदों को रक्षा मंत्रालय के महा निदेशालय ने आदेश दिए है कि हर माह कितने घरों को शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गई, इसकी रिपोर्ट हर माह दी जाए। 
विज्ञापन


शौचालय की मिलेगी सुविधा
हिमाचल प्रदेश छावनी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, महासचिव मनमोहन शर्मा, सुभाष शर्मा ने कहा कि आदेशों के अनुसार यह अनुमान लगाया जा रहा है कि एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका सभी छावनी क्षेत्रों के लोग इंतजार कर रहे थे। अब लोगों को शौचालय की सुविधा मिलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि एक्सपर्ट कमेटी ने छावनी के ब्रिटिश कानून को निरस्त या बदलाव करने की भी सिफारिश की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed