फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Decision will not lead to clear shift of KNH: Committee

फैसले से साफ शिफ्ट नहीं होगा केएनएच : समिति

Sat, 26 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Decision will not lead to clear shift of KNH: Committee
महिला समिति ने किया फैसले का स्वागत
विज्ञापन

गायनी विभाग को भी केएनएच वापस लाने का आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने प्रदेश उच्च न्यायालय के कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) को लेकर दिए फैसले का स्वागत किया है। इसके साथ गायनी विभाग को भी वापस केएनएच लाने का आग्रह किया है।
महिला समिति की अध्यक्ष रंजना जरेट और सचिव फालमा चौहान ने कहा कि अदालत के फैसले और सरकार की ओर से दिए हलफनामे से यह साफ हो गया है कि कमला नेहरू अस्पताल को आईजीएमसी शिफ्ट नहीं किया जाएगा और यहां विधायकों के आवास नहीं बनेंगे। इस अस्पताल को केवल महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ही रखा जाएगा। वहीं गायनी (स्त्री रोग) के सभी वार्डों को आईजीएमसी शिफ्ट किए जाने के मामले में अदालत ने सरकार से गायनी विभाग के लिए और जगह उपलब्ध करवाने को लेकर हलफनामा देने को कहा है।
विज्ञापन


फालमा चौहान ने कहा कि सरकार ने यह मान लिया है कि आईजीएमसी में गायनी वार्ड के लिए दिया स्थान कमला नेहरू अस्पताल की तुलना में कम है। इसके अलावा आईजीएमसी में जो स्थान उपलब्ध करवाया है, उसे भी वहां पहले से चल रहे अन्य विभागों से लेकर दिया है, जिससे उन विभागों के कर्मचारियों और भर्ती मरीजों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रंजना जरेट और फालमा चौहान ने कहा कि स्त्री रोग (गायनी) और प्रसूति (ऑब्सटेट्रिक्स) विभागों को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकार ने आईजीएमसी के विभागों को चमियाना शिफ्ट कर उन्हें अलग-थलग कर दिया है, उसी तरह कमला नेहरू अस्पताल को भी विभाजित करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने मांग की कि सरकार केएनएच से आईजीएमसी शिफ्ट किए गायनी विभाग को पहले की तरह वापस केएनएच में लाए। यहीं पर पूरे प्रदेशभर से उपचार के लिए आने वाली महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाए। गायनी विभाग को आईजीएमसी ले जाया गया है, तब से महिला मरीजों और उनके परिजनों को दोनों अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जो कि पहले कभी नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article