फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Decision on Administrative Tribunal winter Session in Himachal Cabinet Meeting

Himachal News: प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के नियम तय करने, शीत सत्र पर 18 को होगा फैसला

Wed, 15 Nov 2023 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Nov 2023 10:28 AM IST
सार

प्रशासनिक सचिवों ने कैबिनेट बैठक के लिए प्रस्ताव तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में विधानसभा का शीत सत्र धर्मशाला स्थित तपोवन में प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Decision on Administrative Tribunal winter Session in Himachal Cabinet Meeting
फाइल फोटो - फोटो : जनसंपर्क विभाग

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को दोबारा खोलने के लिए नियम तय करने और विधानसभा के शीत सत्र की तारीख तय करने का कैबिनेट बैठक में फैसला हो सकता है। 18 नवंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक होगी। 4,500 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती सहित कई विभागों में पद भरने का फैसला भी हो सकता है। जुलाई 2022 से सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को देय महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने को लेकर भी घोषणा संभावित है।

विज्ञापन


दीवापली की छुट्टियां समाप्त होते ही मंगलवार से प्रशासनिक सचिवों ने कैबिनेट बैठक के लिए प्रस्ताव तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में विधानसभा का शीत सत्र धर्मशाला स्थित तपोवन में प्रस्तावित है। ऐसे में संभावना है कि 18 नवंबर की कैबिनेट बैठक में सरकार शीत सत्र की तारीख का फैसला लेगी।
विज्ञापन


प्रशासनिक ट्रिब्यूनल की बहाली को बीते दिनों हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई है। भारत सरकार को इसका प्रस्ताव भी भेजा गया है। अब कार्मिक विभाग की ओर से इसके नियम तैयार किए जा रहे हैं। ट्रिब्यूनल को शिमला में कहां खोला जाए, अध्यक्ष सहित कितने सदस्य नियुक्त हों, सर्किट बेंच का प्रावधान किया जाए या नहीं, इसको लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव रखने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सरकार के समय ट्रिब्यूनल को भंग करने के साथ ही स्टाफ को हाईकोर्ट में मर्ज कर दिया था। अब दोबारा ट्रिब्यूनल खोलने के लिए स्टाफ का बंदोबस्त कैसे किया जाए। इसको लेकर भी बैठक में चर्चा होगी। इसके अलावा शिक्षा विभाग में प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियम तैयार कर लिए गए हैं। कैबिनेट में इसका प्रस्ताव लाया जा रहा है। स्वास्थ्य, लोकनिर्माण और राजस्व विभाग में भी भर्तियों को लेकर बैठक में फैसला होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed