फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   decision of plying Buses in Himachal pradesh on 5 june, department preparing SOP

हिमाचल में अभी नहीं चलेंगी बसें, विभाग से एसओपी तैयार रखने के लिए कहा

Sat, 29 May 2021 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 May 2021 10:38 AM IST
सार

हिमाचल परिवहन विभाग 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के तहत बसें चलाने के नियम तैयार कर रहा है। सरकार अभी बाहरी राज्यों के लिए बसें नहीं चलाना चाहती है। 
 

विज्ञापन
decision of plying Buses in Himachal pradesh on 5 june, department preparing SOP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पांच जून तक परिवहन सेवाएं बहाल नहीं होंगी, लेकिन सरकार ने परिवहन विभाग से एसओपी और परिवहन निगम से तैयारी कर रखने के लिए कहा है। पांच जून को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि विभाग 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के तहत बसें चलाने के नियम तैयार कर रहा है। सरकार अभी बाहरी राज्यों के लिए बसें नहीं चलाना चाहती है। 

विज्ञापन


करोड़ों के घाटे में डूबे परिवहन निगम की माली हालत है। निगम के कोष में पैसा नहीं है। कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लाले पड़ गए हैं। बसें न चलने से निगम को प्रतिदिन डेढ़ करोड़ का घाटा उठाना पड़ रहा है। इस समय परिवहन निगम के बेड़े में 3400 बसें हैं। इनमें 2900 बसें सड़कों पर दौड़ती हैं। प्रदेश में बसें खड़ा किए 20 से अधिक दिन हो गए हैं। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश और बाहरी राज्यों के लिए अभी बसें नहीं चलाई जा रही हैं। कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


निजी बस ऑपरेटर पहले से ही सरकार से खफा 
शिमला। प्रदेश में निजी बस ऑपरेटर पहले से ही खफा हैं। यूनियन प्रदेश सरकार की ओर से विशेष पथकर माफ करने की मांग कर रही है। इन ऑपरेटरों में प्रदेश में कर्फ़्यू लगने से पहले ही बसें खड़ी कर दी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed