फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Decision of Joint Coordination Committee: Angry HRTC personnel will work wearing black badges

संयुक्त समन्वय समिति का फैसला: नाराज एचआरटीसी कर्मी काले बिल्ले लगाकर करेंगे काम

Mon, 11 Apr 2022 07:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Apr 2022 07:29 PM IST
सार

प्रदेश भर के बस डिपुओं में मंगलवार से भोजन काल के दौरान एचआरटीसी कर्मचारी गेट मीटिंग भी करेंगे। संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता ने कहा कि एचआरटीसी कर्मचारियों और अधिकारियों को अब तक मार्च का वेतन नहीं मिला है।

विज्ञापन
Decision of Joint Coordination Committee: Angry HRTC personnel will work wearing black badges
प्रदर्शन(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समय पर वेतन नहीं मिलने से नाराज हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) कर्मचारी मंगलवार को काले बिल्ले लगाकर विरोध जताएंगे। पिछले 11 दिन से निगम के 12 हजार कर्मचारी वेतन का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश भर के बस डिपुओं में आज से भोजन काल के दौरान कर्मचारी गेट मीटिंग भी करेंगे। संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता ने कहा कि एचआरटीसी कर्मचारियों और अधिकारियों को अब तक मार्च का वेतन नहीं मिला है।

विज्ञापन


ऐसे में 12 हजार कर्मचारियों में सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष है। अध्यक्ष समर चौहान, उपाध्यक्ष पूर्ण चंद शर्मा और प्रवक्ता संजय कुमार ने कहा कि अप्रैल महीने की 11 तारीख हो गई है। अब तक कर्मचारियों को वेतन की अदायगी नहीं हो पाई है। इससे मालूम होता है कि सरकार और निगम प्रबंधन कर्मचारियों के हक देने के लिए कितने गंभीर हैं। इसलिए समन्वय समिति ने निर्णय लिया है कि कर्मचारी 12 अप्रैल को विरोध स्वरूप काले बिल्ले लगाकर कार्य करेंगे और दोपहर में पूरे प्रदेश में गेट मीटिंग कर अपना विरोध दर्ज करेंगे। 
विज्ञापन


निगम के जेसीसी सचिव ने चंबा में दी ज्वाइनिंग
एचआरटीसी कर्मचारियों की मांगें उठाने वाले संयुक्त समन्वय समिति (जेसीसी) के सचिव खमेंद्र गुप्ता ने शिमला से तबादले होने के बाद सोमवार को चंबा में ज्वाइनिंग दे दी है। एचआरटीसी चंबा यूनिट में पहुंचने पर कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए खेमेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार कर्मचारी प्रतिनिधियों को प्रताड़ित कर रही है और इनका तबादले किए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed