फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Decision in the meeting: Drone cameras will be used to stop illicit felling, mining and encroachment

बैठक में फैसला: अवैध कटान, खनन और अतिक्रमण रोकने के लिए होगा ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल

Fri, 25 Mar 2022 08:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Mar 2022 08:59 PM IST
सार

विभाग के चुनिंदा फ्रंटलाइन स्टाफ  को ड्रोन कैमरों को इस्तेमाल में लाने के लिए प्रशिक्षित किया जाए। ड्रोन कैमरों के माध्यम से वनों की निगरानी के लिए मानक संचालन प्रक्रिया आगामी बैठक से पूर्व तैयार की जाए। 

विज्ञापन
Decision in the meeting: Drone cameras will be used to stop illicit felling, mining and encroachment
ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वनों में हो रहे अवैध कटान, अवैध खनन, अतिक्रमण पर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल करें। विभाग के चुनिंदा फ्रंटलाइन स्टाफ को ड्रोन कैमरों को इस्तेमाल में लाने के लिए प्रशिक्षित किया जाए। ड्रोन कैमरों के माध्यम से वनों की निगरानी के लिए मानक संचालन प्रक्रिया आगामी बैठक से पूर्व तैयार की जाए। मुख्य सचिव  की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (कैंपा) की 5वीं संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक में चौथी संचालन समिति की कार्रवाई की समीक्षा की गई और वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तावित वार्षिक कार्य योजना के विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

विज्ञापन


उन्होंने वन विभाग में अपराधों को रोकने के लिए कैंपा में वर्ष 2022.23 के लिए प्रस्तावित वार्षिक कार्य योजना की कार्य सूची को तय समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। मुख्य अरण्यपाल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैंपा राजेश शर्मा ने वन विभाग में गत तीन साल के दौरान किए गए कार्यों और वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तावित वार्षिक कार्य योजना की कार्य सूची को संचालन समिति के समक्ष रखा। अतिरिक्त मुख्य सचिव वन निशा सिंह, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन अजय श्रीवास्तव, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल राकेश गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल प्रबंधन डॉ. सुशील कापटा, मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी (दक्षिण) शिमला के थीरूमल, वन मंडल अधिकारी ईको टूरिज्म कैंपा प्रीति भंडारी इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed