{"_id":"5ea6ea481165f464f37ed6c1","slug":"death-of-a-woman-suffering-from-cancer-in-knh-shimla-doctors-took-a-coronavirus-sample","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएनएच शिमला में कैंसर से पीड़ित महिला की मौत, डॉक्टरों ने लिया कोरोना सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएनएच शिमला में कैंसर से पीड़ित महिला की मौत, डॉक्टरों ने लिया कोरोना सैंपल
Mon, 27 Apr 2020 07:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Apr 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
शिमला के कमला नेहरू अस्पताल में सोमवार दोपहर एक महिला की मौत हो गई। गायनी की समस्या लेकर मंडी से रेफर यह महिला दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल पहुंची थी। करीब 46 वर्ष की इस महिला को केएनएच में जांच के बाद महिला वार्ड में भेजा गया, लेकिन तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इन्हें तुरंत लेबर रूम ले जाया जा रहा था, लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने महिला का कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए आईजीएमसी भेजा है। रिपोर्ट आने तक अस्पताल में तैनात कर्मचारियों को भी रोक लिया गया है। महिला कैंसर पीड़ित बताई जा रही है। कमला नेहरू अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंबिका चौहान ने बताया कि महिला को गायनी से संबंधित स्टेज 4 का कैंसर था। इस वजह से उसकी मौत हुई है। सरकार के निर्देशों के बाद से अस्पताल आने वाले सभी मरीजों के कोविड सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन