फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Death of a tourist who came to Shimla to celebrate New Year

Shimla News: नए साल का जश्न मनाने को शिमला आए सैलानी की मौत, सीने में उठा था दर्द

Thu, 02 Jan 2025 12:10 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jan 2025 12:10 PM IST
सार

मंगलवार सुबह नए साल का जश्न मनाने के लिए शिमला घूमने आए एक पर्यटक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Death of a tourist who came to Shimla to celebrate New Year
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नए साल का जश्न मनाने के लिए शिमला घूमने आए एक पर्यटक की मौत हो गई। मामला मंगलवार सुबह का बताया जा रहा है जब होटल से चेकआउट करने के बाद वह परिवार के साथ लौट रहे थे। अनूप कुमार शाह पुत्र कंचन कुमार शाह निवासी पश्चिम बंगाल कोलकाता का रहने वाला था।

विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक अनूप कुमार अपने बच्चों और पत्नी के साथ घूमने के लिए शिमला आए थे। इस दौरान वह लक्कड़ बाजार क्षेत्र में एक होटल में ठहरे थे, मंगलवार सुबह परिवार होटल से चेक आउट करके चंडीगढ़ जाने के लिए निकला लेकिन इसी दौरान अनूप ने सीने में दर्द होने की शिकायत की।
विज्ञापन


परिवार के सदस्य उन्हें आईजीएमसी लेकर गए लेकिन यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सदर पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से खुशियां मनाने के लिए आए परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed