गाड़ी में ऐसी खौफनाक मौत, सिहर जाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश सोलन जिला के भोजनगर में कार में लगी आग में एक शख्स की जलकर मौत हो गई। इस मामले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे की है।
जब क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने पुलिस में सूचना दी की एक जले वाहन में जला हुआ शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पाया की शव पूरी तरह जला हुआ।
अंदेशा जताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्तियों ने किसी व्यक्ति की हत्या कर शव गाड़ी में डालकर आग लगा दी। मौके पर पहुंची परवाणू थाना एसएचओ मिनाक्षी कुमारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर गाड़ी में शव के बारे में जानकारी मिली है।
शव करीब 95 प्रतिशत तक जल चुका है। जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम व जांच के लिए शिमला आईजीएमसी भेजा गया है। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी प्रमोद चौहान ने बताया कि मामले 174 के तहत कार्रवाई चल रही है।
लोगों ने गाड़ी की आग बुझाई, मगर मौत की नहीं लगी भनक
मंगलवार को शव की सूचना मिलने से पहले 9 जनवरी को सांय करीब 6.30 बजे सड़क के किनारे खड़ी एक कार में अचानक लग गई। आग अधिक भड़कने से स्थानीय लोगों ने इसे बुझा दिया।
लेकिन किसी भी व्यक्ति ने इस बात पर गौर नहीं किया कि गाड़ी में शव भी है। जिसकी खबर स्थानीय लोंगों को सुबह लगी।
वर्ष 2012 से खड़ी थी गाड़ी
घटना भोजनगर से करीब 200 मीटर आगे बनासर लिंक मार्ग पर हुई। जहां पर वर्ष 2012 से एक स्कोरपियो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के किनारे पर खड़ी हुई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी के दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद गाड़ी सड़क के किनारे पर खड़ी थी। गाड़ी राजगढ़ निवासी की बताई जा रही है।