फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dearness Allowance to HIMUDA Employees.

हिमुडा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

Tue, 22 Aug 2017 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 22 Aug 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
Dearness Allowance to HIMUDA Employees.

शहरी विकास, आवास, शहर एवं नगर नियोजन मंत्री एवं हिमुडा के अध्यक्ष सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हिमुडा कर्मियों को चार फीसदी डीए और चार प्रतिशत अंतरिम राहत पर मुहर लग गई।

विज्ञापन


सोमवार को हिमुडा के निदेशक मंडल की 43वीं बैठक का आयोजन किया गया। निदेशक मंडल ने कर्मचारियों को 1 अगस्त 2017 से 4 प्रतिशत अंतरिम राहत के साथ 1 जनवरी 2017 से देय 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान करने को स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन


निदेशक मंडल ने 143.65 करोड़ रुपये की लागत से शिमला के विकास नगर में व्यावसायिक परिसर, 2.68 करोड़ रुपये की लागत से परवाणू में व्यावसायिक परिसर में 6 दुकानें तथा 2 हॉल, 6.83 करोड़ रुपये की लागत से परवाणू में व्यावसायिक परिसर में 52 दुकानों, 84 करोड़ रुपये की लागत से परवाणू के सेक्टर 2 में व्यावसायिक परिसर में 55 दुकानों,
विज्ञापन
विज्ञापन


6 फूडकोर्ट तथा 12 बूथों के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की। निदेशक मंडल ने 6.32 करोड़ रुपये की लागत से बद्दी के कालुझंडा स्थित व्यावसायिक परिसर में फूडकोर्ट तथा हॉल, 1.64 करोड़ रुपये की लागत से आंशिक स्व वित्तपोषित योजना के तहत धर्मशाला के मोहली (सिद्धपुर) में 8 फ्लैट के निर्माण को भी मंजूरी दे दी। निदेशक मंडल ने 17.89 करोड़ रुपये की लागत से मंडी जिला के रजवाड़ी में हाउसिंग कॉलोनी के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की।


पालमपुर के बिंद्रवान में 9 करोड़ रुपये की लागत से फ्लैटों व कार पार्किंग के निर्माण के लिए भी स्वीकृति प्रदान की। बैठक में यशवंत छाजटा हिमुड़ा के उपाध्यक्ष, गैर अधिकारिक सदस्य विकास कपूर, अतिरिक्त मुख्य सचिव आवासीय, शहरी एवं नगर नियोजन तथा शहरी विकास मनीषा नंदा, शहरी विकास विकास विभाग के निदेशक डीके गुप्ता सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed