{"_id":"5d973da48ebc3e015255a0f6","slug":"dearness-allowance-and-interim-relief-to-hrtc-employees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी कर्मियों को महंगाई भत्ता, अंतरिम राहत का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी कर्मियों को महंगाई भत्ता, अंतरिम राहत का एलान
Fri, 04 Oct 2019 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 04 Oct 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के 12 हजार कर्मचारियों को दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त और लंबित अंतरिम राहत (आईआर) राशि एरियर के साथ मिल सकती है। डीए 140 से बढ़ाकर 148 फीसदी जबकि आईआर 8 के बजाय 13 फीसदी देय है। शुक्रवार को एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति की बैठक में निगम के एमडी यूनुस के साथ 14 मांगों पर चर्चा हुई है।
विज्ञापन
बैठक में अनुबंध चालकों-परिचालकों को विभागों की तर्ज पर अनुबंध वेतनमान देने, नाइट ओवरटाइम हर महीने 22 तारीख को देने, पीस मील कर्मचारियों को वर्तमान नीति अनुसार अनुबंध पर लाने, चालकों को वरिष्ठ चालकों का पदनाम व वेतनमान देने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
तकनीकी कर्मचारियों के आरएंडपी रूल्स को शीघ्र अंतिम रूप देने पर भी सहमति बनी है। यूनस ने बताया कि कुछ मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। बैठक में निगम को रोडवेज बनाने, पेंशनर और कर्मचारियों के वित्तीय लाभ जारी करने, बुकिंग काउंटर को आउटसोर्स न करने जैसी मांगों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन