फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dead rat sent with food ordered online at dharamshala himachal

ऑनलाइन ऑर्डर किए खाने के साथ भेज दिया मरा हुआ चूहा, फोटो सहित की शिकायत

Tue, 10 Mar 2020 03:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Mar 2020 03:57 AM IST
विज्ञापन
dead rat sent with food ordered online at dharamshala himachal
अचार में मरा हुआ चूहा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कांगड़ा में रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर करने पर भेजे गए आचार को देखकर  एक उपभोक्ता के पैरों तले जमीन खिसक गई। कोरोना वायरस की दहशत में पूरे विश्व में इन दिनों सरकारें खाद्य वस्तुएं बेचने वालों और लोगों को हर तरह से खाने-पीने की चीजों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दे रही हैं। वहीं, कांगड़ा जैसे बड़े शहर में साफ-सफाई को धता बताते हुए एक रेस्टोरेंट से मंगवाए में आचार के साथ मरा हुआ चूहा मिला है। उपभोक्ता ने इसकी शिकायत एसडीएम और सीएमओ को उनके व्हाट्सएप नंबर पर फोटो के साथ कर दी है। 

विज्ञापन


यह मामला सोमवार का बताया जा रहा है। देश की नामी कंपनी के माध्यम से उपभोक्ता ने एक रेस्टोरेंट से ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था। खाना मिलते ही उपभोक्ता को धक्का तब लगा, जब उसने खाने के साथ मिले आचार के पैकेट में मरा हुआ चूहा देखा। उपभोक्ता ने उसी समय इसकी जानकारी खाना लाने वाली ऑनलाइन कंपनी के एजेंट को दी, लेकिन वह देखने तक नहीं आया। उपभोक्ता ने इसकी शिकायत एसडीएम कांगड़ा व सीएमओ धर्मशाला के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दी। उधर, इस संदर्भ में खाद्य सुरक्षा विभाग के अतिरिक्त आयुक्त मनजीत सिंह जरयाल ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed