फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dead body of HRTC cashier found after two months, read whole case

एचआरटीसी के कैशियर का दो माह बाद मिला शव, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 19 Sep 2020 06:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,चंबा
अमर उजाला नेटवर्क,चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Sep 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Dead body of HRTC cashier found after two months, read whole case
शव-सांकेतिक

एचआरटीसी चंबा डिपो से दो महीने पहले लापता हुए कैशियर का शव चमेरा डैम में मिला है। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार निवासी धड़ोग के रूप में हुई है। वह एचआरटीसी चंबा डिपो में कैशियर के पद पर कार्यरत था। सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हो गया था। परिजनों, एचआरटीसी कर्मचारियों व पुलिस ने उसे तलाशने के लिए रावी नदी सहित अन्य स्थानों पर सर्च अभियान चलाए। लेकिन उसका कहीं पर भी कोई पता नहीं लगा।  शनिवार को अचानक चौहड़ा के पास चमेरा जलाशय में उसका शव बरामद हुआ। डलहौजी थाना की टीम ने शव को जलाशय से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए डलहौजी पहुंचाया, जहां पर पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हाथ में पहनी मौली और अंगूठियों से उसकी पहचान हुई। 

विज्ञापन


 एचआरटीसी के चंबा डिपो में कर्मचारियों के भत्ते को डकारने को लेकर कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत की थी। इसके बाद जांच को शिमला व धर्मशाला से टीम चंबा आई। टीम ने गड़बड़ी को लेकर जांच-पड़ताल भी की। इस जांच में कई कर्मचारी सस्पेंड भी किए गए हैं। नरेंद्र कुमार पर जांच के दौरान कोई भी आरोप साबित नहीं हुए थे। लेकिन किन कारणों से वह अचानक लापता हो गया। इसका किसी को भी पता नहीं है। एसपी एस अरुल कुमार ने बताया कि चमेरा जलाशय में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इसकी पहचान नरेंद्र कुमार निवासी धड़ोग के रूप में  हुई है। उधर, कार्यकारी आरएम राज कुमार पाठक ने बताया कि कैशियर का शव मिलने के बारे में आला अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। बताया कि निगम के चंबा डिपो की तरफ से जो भी मदद होगी, परिवार की की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed