फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dead body of a person found in the fields half a kilometer away from the house, police started investigation

Bilaspur News: घर से आधा किलोमीटर दूर खेतों में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 23 Dec 2023 12:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Dec 2023 12:02 PM IST
सार

भराड़ी थाना के तहत गुगाल गांव के 43 वर्षीय व्यक्ति का शव घर से आधा किलोमीटर दूर खेतों में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Dead body of a person found in the fields half a kilometer away from the house, police started investigation
खेतों में मिला व्यक्ति का शव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पुलिस भराड़ी थाना के तहत गुगाल गांव के 43 वर्षीय व्यक्ति का शव घर से आधा किलोमीटर दूर खेतों में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुगाल गांव का जयपाल शुक्रवार दोपहर को घर से निकला था। इसके बाद रात तक घर नहीं लौटा। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे खोजने का प्रयास किया। परिजन उसे फोन करते रहे लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। काफी ढूंढने के बाद परिजन रात करीब 12:00 बजे पुलिस थाना भराड़ी पहुंचे और जयपाल के घर नहीं लौटने की सूचना दी।

विज्ञापन


जबकि गांव के लोग उसे ढूंढने में लगे रहे। खोजबीन के दौरान पता चला कि किसी व्यक्ति ने जयपाल को भराड़ी जाने वाले पैदल रास्ते पर जाते देखा था। परिजनों ने उस रास्ते पर उसे ढूंढना शुरू कर दिया। रात करीब 1:00 बजे खेतों में फोन की घंटी बजती सुनाई दी। मौके पर देखा तो वहां पर जयपाल का शव पड़ा था  और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed