{"_id":"5fd0bf628ebc3e3fc432aeb7","slug":"dead-bodies-of-two-missing-youths-found-after-a-boat-capsized-in-gobindsagar-lake-three-killed-in-this-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोबिंदसागर में नाव पलटने से लापता दो युवकों के शव मिले, हादसे में तीन की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोबिंदसागर में नाव पलटने से लापता दो युवकों के शव मिले, हादसे में तीन की गई जान
Wed, 09 Dec 2020 05:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Dec 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
लापता युवकों के शव बरामद
- फोटो : अमर उजाला
गोबिंदसागर झील में बीते दिन नाव पलटने से लापता दोनों युवक के शव बुधवार को नंगल से आए गोताखोरों ने निकाले। अमन और करनैल अपने-अपने घरों के इकलौते चिराग थे। इस घटना में झील में डूबने से तीन स्थानीय युवकों की मौत हो गई है। एक शव को स्थानीय लोगों ने मंगलवार के दिन ही झील से निकाल लिया था। हादसे ने दो परिवारों के इकलौते चिराग छीन लिए हैं।
विज्ञापन
दोनों परिवार दिल के टुकड़ों को खोने से बेसुध हो गए हैं। इन तीनों युवकों की माताएं रोते-रोते कई बार बेसुध भी हो चुकी हैं। गोबिंदसागर झील में नाव पलटने से हुई दुर्घटना से क्षेत्र के 3 परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गोबिंदसागर झील में हर साल बोटिंग और मत्स्य आखेट के दौरान कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं, लेकिन जिला प्रशासन कोई पुख्ता प्रबंध नहीं कर पाया है।
विज्ञापन