फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dead bodies found under a Punjab Roadways bus that was swept away by floods in Manali.

Kullu News: बाढ़ में बही पंजाब रोडवेज की बस के नीचे से तीन शव मिले, एक ही परिवार के नौ लोग अभी भी लापता

Tue, 01 Aug 2023 08:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Aug 2023 08:20 PM IST
सार

कुल्लू जिले के मनाली में ब्यास में आई प्रलयकारी बाढ़ में बही पंजाब रोडवेज की बस के पास तीन शव बरामद  हुए हैं। मंगलवार को प्रशासन की टीम ने बाढ़ में बही बस को बीच नदी ने निकलने का कार्य शुरू किया। 

विज्ञापन
dead bodies found under a Punjab Roadways bus that was swept away by floods in Manali.
पंजाब रोडवेज की बस के नीचे से तीन शव मिले - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में ब्यास में आई बाढ़ में बही पंजाब रोडवेज की बस के नीचे तीन शव बरामद हुए हैं। मंगलवार को प्रशासन की टीम ने बाढ़ में बही बस को बीच नदी से निकाला। नदी के पानी का रुख मोड़कर दो जेसीबी से बस को निकाला गया। इस दौरान बस के नीचे से दादा व मां-बेटी के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में परवीन(32),  अलवीर(5) पुत्री बहार व  अब्दुल(62) शामिल हैं। बस के चालक-परिचालक के अलावा एक ही परिवार के नौ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।  बता दें, 9 और 10 जुलाई को आई प्रलयकारी बाढ़ में कई वाहन बह गए थे। कई वाहनों का अभी तक सुराग भी नहीं मिल पाया है। इस बाढ़ में पंजाब रोडवेज की बस भी बह गई थी। क्लाथ के समीप यह बस एक बड़े पत्थर में फंसी हुई मिली है। इस बस में अयोध्या के एक ही परिवार के 11 लोग यात्रा कर रहे थे। इनमें से तीन के शव बरामद हो गए हैं। बाकि लोगों के नदी में बहने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed