Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   DDU Hospital's government lab has suspended blood, sugar, and liver tests.

Shimla News: डीडीयू अस्पताल की सरकारी लैब में ब्लड, शुगर, लिवर के टेस्ट बंद

Thu, 19 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
DDU Hospital's government lab has suspended blood, sugar, and liver tests.
लैब में लगी एनालाइजर मशीन खराब होने से पेश आ रही दिक्कत, दो दिन से परेशानी झेल रहे हैं सैकड़ों मरीज
विज्ञापन

क्रस्ना लैब के बाहर लग रही मरीजों की लंबी कतारें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) क्षेत्रीय अस्पताल शिमला की बायो कैमिस्ट्री लैब में किडनी, लिवर और ब्लड टेस्ट बंद हो गए हैं। लैब में टेस्ट के लिए लगाई एनालाइजर मशीन खराब हो गई है। इस कारण वीरवार को अस्पताल की सरकारी लैब में मरीजों के ब्लड और अन्य सैंपल लिए लेकिन टेस्ट नहीं हो पाए। इस कारण सैकड़ों मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अस्पताल में क्रस्ना लैब में टेस्ट किए गए। क्रस्न लैब को सरकार ने सरकारी दरों पर टेस्ट करवाने के लिए अधिकृत किया है। लेकिन सरकारी लैब में टेस्ट न होने के कारण क्रस्ना लैब के बाहर मरीजों की लाइनें लगी रही है। इस कारण मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब ग्यारह बजे अस्पताल की बायोकेमिस्ट्री लैब में लगी टेस्ट मशीन खराब हो गई थी। इसके बाद वीरवार को भी मशीन ठीक नहीं हो पाई थी। मरीजों को टेस्ट रिपोर्ट के लिए अब एक दिन का इंतजार करना पड़ेगा। अस्पताल की सरकारी लैब में कुछ घंटों में टेस्ट की रिपोर्ट मरीजों को मिल जाती है, लेकिन क्रस्ना लैब में एक दिन बाद रिपोर्ट आती है। अस्पताल की लैब में टेस्ट बंद होने के कारण क्रस्ना लैब के अस्पताल में रिपोर्ट देने के लिए खोले गए काउंटर और सैंपल काउंटर पर मरीजों को कतारों में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल के एमएस डाॅ. लोकेंद्र शर्मा ने कहा कि टेस्ट में उपयोग होने वाली मशीन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बावजूद अस्पताल में ब्लड, शूगर और लिवर आदि के टेस्ट किए गए हैं। क्रस्ना लैब में मरीजों को यह सुविधा मुहैया करवाई गई है। उन्होंने कहा कि खराब हुई मशीन को ठीक करवाने के लिए वीरवार को इंजीनियर बुला लिया था। उम्मीद है कि शुक्रवार को सरकारी लैब में टेस्ट फिर शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब लाइनों में करना पड़ रहा इंतजार
मरीज अंजना ने बताया कि उन्हें टेस्ट लिखे गए हैं। सरकारी लैब में बताया कि यहां मशीन नहीं चल रही है, इसलिए क्रस्ना लैब में टेस्ट करवाने के लिए कतार में खड़ी हूं। 28 साल के भारत सिंह ने बताया कि मेडिसिन ओपीडी से उन्हें आरएफटी और एलएफटी सहित ब्लड के अन्य टेस्ट लिखे थे, सरकारी लैब में उनके सैंपल लिए लेकिन अब रिपोर्ट लेने के लिए क्रस्ना लैब के काउंटर पर कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। पिछले कल टेस्ट हो गए थे, अब दूसरे दिन रिपोर्ट आ रही है। एक अन्य मरीज रेवा शंकर ने बताया कि बीते रोज टेस्ट के लिए सैंपल दिए थे, आज रिपोर्ट के लिए आया हूं , रिपोर्ट को चिकित्सक को दिखाने के बाद ही आगे का उपचार चिकित्सक तय कर पाएंगे। मरीजों ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन अपने अस्पताल की खराब पड़ी टेस्ट की मशीन को जल्द ठीक करवाए, जिससे मरीजों का उसी दिन टेस्ट की रिपोर्ट मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article