फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dc Sumit Khimta said Protection of environment is the collective responsibility of all of us

Sirmour News: सुमित खिमटा बोले- पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी

Fri, 02 Feb 2024 03:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी ,नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी ,नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Feb 2024 03:58 PM IST
सार

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर पर्यावरण पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीरता पूर्वक कार्य करें ताकि प्रकृति का संतुलन बनाया रखा जा सके।
 

विज्ञापन
dc Sumit Khimta said Protection of environment is the collective responsibility of all of us
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा - फोटो : संवाद

विस्तार

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से संपूर्ण विश्व में मौसम में अत्यंत प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से हम देख रहे हैं कि आवश्यकता के अनुरूप बर्फबारी और बारिश सही प्रकार से नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर पर्यावरण पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीरता पूर्वक कार्य करें ताकि प्रकृति का संतुलन बनाया रखा जा सके।  उपायुक्त सिरमौर आज रेणुकाजी में विश्व वेटलैंड दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे।  सुमित खिमटा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद (हिमकॉस्ट ) वन विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से श्री रेणुका जी वेटलैंड में विश्व वेटलैंड दिवस का आयोजन किया गया जोकि सराहनीय प्रयास है।

विज्ञापन


  उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्द्रभूमि की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना और संरक्षण प्रयासों को बढ़ावा देना है।  उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष विश्व वेटलैंड्स दिवस की थीम 'वेटलैंड्स एंड ह्यूमन वेलबीइंग' रखी गई है।  सुमित खिमटा ने कहा कि वेटलैंड दिवस के अवसर पर यहां नेचर गाइड आदि वर्ग में आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर से जहां पर प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार के साधन प्राप्त होंगे। वहीं पर पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना भी इन प्रतिभागियों में विकसित होगी।
विज्ञापन


  उन्होंने कहा कि विश्व वेटलैंड दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में विद्यार्थियों, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूह तथा अन्य प्रतिभागियों ने वेटलैंड के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है।  उन्होंने इस अवसर पर महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह और स्कूल के विधार्थियों के अलावा अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए। इस अवसर पर तहसीलदार ददाहू  राजेंद्र ठाकुर, रेणुका जी विकास बोर्ड के सीईओ रविंद्र गुप्ता, डीएफओ रेणुका जी परमिंदर सिंह, वाइल्डलाइफ के डीएफओ गुरु हर्ष सिंह, हिमकॉस्ट की पायल के अलावा वन तथा अन्य विभाग के अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

dc Sumit Khimta said Protection of environment is the collective responsibility of all of us
उपायुक्त ने किया नेहली धीड़ा स्कूल और ग्राम पंचायत का किया औचक निरीक्षण - फोटो : संवाद

 उपायुक्त ने किया नेहली धीड़ा स्कूल और ग्राम पंचायत का किया औचक निरीक्षण
 श्री रेणुका जी में विश्व वेटलैंड दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पंहुचे उपायुक्त सिरमौर ने  राजकीय प्राथमिक पाठशाला नेहली धीड़ा का औचक निरीक्षण किया गया। उपायुक्त ने विद्यालय में चलाई जा रही मिड-डे मील योजना की जानकारी हासिल की। उन्होंने विद्यालय में चल रही शिक्षण गतिविधियों  के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस दौरान उपायुक्त ने ग्राम पंचायत कार्यालय नेहली धीड़ा का भी निरीक्षण किया और यहां पर पंचायत के विभिन्न दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने पंचायत में चल रहे विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की। सुमित खिमटा ने इस अवसर पर शिक्षा और ग्रामीण विकास विभाग को अपने-अपने विभागीय गतिविधियों को आम जन के हित में सुचारु और लाभप्रद बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed