फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   DC Shimla Amit Kashyap appeal to public be alert from heavy rain and snowfall

दो दिन बारिश और हिमपात का अलर्ट, एहतियात बरतें: डीसी

Wed, 19 Feb 2020 03:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 Feb 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
DC Shimla Amit Kashyap appeal to public be alert from heavy rain and snowfall
उपायुक्त अमित कश्यप - फोटो : फाइल फोटो

मौसम विभाग ने शिमला जिले में दो दिन तक बारिश और बर्फबारी के साथ आंधी चलने की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर उपायुक्त अमित कश्यप ने लोगों से एहतियात बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने 22 फ रवरी को शिमला शहर में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है।

विज्ञापन


उपायुक्त ने नागरिकों को ऊंचाई वाले स्थानों पर न जाने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से बचने का आग्रह किया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। यदि कोई व्यक्ति ऐसे स्थानों पर जाता है तो इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन को देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन चेतावनी के चलते किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और संबंधित अधिकारियों को आगामी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन सेल के हेल्पलाइन नंबर 1077 व दूरभाष नंबर 0177-2800880, 2800881, 2800882, 2800883 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed