फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dc kullu richa verma Enrolled his son in Anganwadi center

कुल्लू की उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र में कराया बेटे का दाखिला, हर ओर हो रही सराहना

Mon, 08 Jul 2019 09:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jul 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
dc kullu richa verma Enrolled his son in Anganwadi center
आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद डीसी कुल्लू - फोटो : अमर उजाला

उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने अपने बेटे का दाखिला शीशामाटी के एक आंगनबाड़ी केंद्र में कराया है। उपायुक्त की इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही है।

विज्ञापन

लोगों का मानना है कि जब अधिकारियों के बच्चे भी सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ेंगे तो यहां पर व्यवस्था तेजी से सुधरेगी और इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। 

विज्ञापन

आंगनबाड़ी में बच्चों की संख्या में इजाफा होगा

dc kullu richa verma Enrolled his son in Anganwadi center
आंगनबाड़ी में डीसी कुल्लू का बेटा - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों आंगनबाड़ी में बच्चों की संख्या कम होती जा रही है। 50 फीसदी बच्चे निजी स्कूलों में एलकेजी और यूकेजी की पढ़ाई करते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी विरेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है।

इससे न केवल जिला के आंगनबाड़ी में बच्चों की संख्या में इजाफा होगा, बल्कि यह उन लोगों के लिए सीख होगी जो सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी को कम आंकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थानों की दशा और दिशा बदलने के लिए इस तरह के प्रयास हम सभी को मिलकर करने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed