फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   DC issues notice to 28 panchayat pradhan for delayed development work in kangra

Kangra News: विकास कार्य लटकाने पर 28 पंचायत प्रधानों को भेजे कारण बताओ नोटिस

Wed, 21 Dec 2022 07:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Dec 2022 07:39 PM IST
सार

डीसी कांगड़ा ने इन प्रधानों से जवाब मांगा है कि क्या कारण थे कि 15वें वित्त आयोग के तहत विकास के लिए आने वाले पैसे को भी वह अपनी पंचायत में खर्च नहीं कर पाए हैं। इन प्रधानों को 15 दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
DC issues notice to 28 panchayat pradhan for delayed development work in kangra
नोटिस(सांकेतिक) - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की 28 पंचायतों में विकास कार्यों को लटकाने वाले पंचायत प्रधानों के खिलाफ डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कारण बताओ नोटिस किए है। डीसी कांगड़ा ने इन प्रधानों से जवाब मांगा है कि क्या कारण थे कि 15वें वित्त आयोग के तहत विकास के लिए आने वाले पैसे को भी वह अपनी पंचायत में खर्च नहीं कर पाए हैं। इन प्रधानों को 15 दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है। तय अवधि में उत्तर न देने वाले प्रधानों पर हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज अधिनियम 1994 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि विकास कार्यों में कोताही बरतने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जिले के आठ विकास खंडों की 28 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इन पंचायतों की ओर से 15वें वित्त आयोग में साल 2021-22 और 2022-23 तक विकास कार्यों के लिए स्वीकृत धनराशि को व्यय न करने पर यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


प्रधानों को 15 दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि तय अवधि में उत्तर न देने वालों पर हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज अधिनियम 1994 के तहत नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।  उपायुक्त ने बताया कि खंड विकास अधिकारियों के साथ धर्मशाला में हुई समीक्षा बैठक में यह पुष्टि हुई कि जिले की 28 ग्राम पंचायतों में 15वें वित्त आयोग में साल 2021-22 और 2022-23 तक विकास कार्यों के लिए स्वीकृत धनराशि को व्यय नहीं की है। इसकी ऑनलाइन रिपोर्ट भी शून्य दर्शाई गई है। इससे प्रतीत होता है कि इन ग्राम पंचायतों की ओर से विकासात्मक कार्यों को क्रियान्वित करने में कोताही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का जन विकास के कामों में सदुपयोग न करने की प्रवृत्ति ठीक नहीं है। इस प्रकार की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में अपने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय को जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने वालों पर आगे नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


इन पंचायतों के प्रधानों को जारी हुआ नोटिस
विकासात्मक कार्यों में कोताही पर विकास खंड बैजनाथ की ग्राम पंचायत बड़ा भंगाल, भटू पंजाला, फटाहर, कोठी कोहड़, लवाई, ननहार, नरघोह, सेल और सपैड़ू, विकास खंड नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत बलधर, कबाड़ी, रौंखर और सेराथाना, विकास खंड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत भाली, गुलेर, लुदरेट, मर्यणा, राजोल और बनतुगंली, विकास खंड नूरपुर की ग्राम पंचायत हाथीधार, खन्नी बदूही और सुखार, विकास खंड पंचरुखी की ग्राम पंचायत भरवाना तथा सलेरा, विकास खंड प्रागपुर की ग्राम पंचायत चनौर, विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत पलोथा तथा रावा और विकास खंड सुलह स्थित भेडू महादेव की ग्राम पंचायत बछवाई के प्रधान को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed