फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   DC Hemraj Bairwa said - Election pathshala will be organized in every assembly constituency of Kangra district

Kangra News: डीसी हेमराज बैरवा बोले- कांगड़ा जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होगी चुनाव पाठशाला

Wed, 03 Apr 2024 04:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Apr 2024 04:43 PM IST
सार

डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि स्वीप के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बूथ स्तर पर चुनाव पाठशाला आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
DC Hemraj Bairwa said - Election pathshala will be organized in every assembly constituency of Kangra district
जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि स्वीप के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बूथ स्तर पर चुनाव पाठशाला आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर मतदाता साक्षरता क्लब गठित किए गए हैं। इसमें बूथ लेवल अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। चुनाव पाठशाला के माध्यम से बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सूचियों में छुटे हुए मतदाताओं का पंजीकरण भी सुनिश्चित करवाएंगे ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान से वंचित नहीं रह सके।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक 1 अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा अपना नाम मतदाता सूची में 4 मई 2024 तक दर्ज करवा सकते हैं।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि  चुनाव पाठशाला कार्यक्रम में उपमंडल स्तर के अधिकारी भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव पाठशाला में मतदाताओं को वीवीपैट तथा ईवीएम के मतदान प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


 उपायुक्त ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 लोकतंत्र का एक महापर्व है तथा इसमें सभी पात्र मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी ताकि शतप्रतिशत मतदान हो सके और इसी दिशा में महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला कांगड़ा में पहल की गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले छूट हुए मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड बनाने का अभियान भी जिला में आरंभ किया गया है। इसके सार्थक नतीजे सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


  उन्होंने कहा कि स्वीप के माध्यम से युवा मतदाताओं को भी मतदान के लिए जागरूक किया गया है। इसके अलावा मतदाता जागरूकता के लिए मैराथन, खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही दिव्यांगों मतदाताओं को भी निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान के लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है ताकि सभी दिव्यांग मत का इस्तेमाल कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed