फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   DC Aditya Negi inaugurated har ghar tiranga abhiyan in shimla

शिमला: डीसी आदित्य नेगी ने कार्यालय परिसर से शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान

Sat, 13 Aug 2022 02:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Aug 2022 02:58 PM IST
सार

डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि 75 वर्ष की आजादी में सामूहिक प्रयासों से देश में विकास हुआ है। सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों की भूमिका राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
DC Aditya Negi inaugurated har ghar tiranga abhiyan in shimla
हर घर तिरंगा अभियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला में शनिवार को उपायुक्त आदित्य नेगी ने कार्यालय परिसर से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा के सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यों और दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक कर राष्ट्र सेवा में अपने आप को समर्पित करें। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 75 वर्ष की आजादी में सामूहिक प्रयासों से देश में विकास हुआ है। सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों की भूमिका राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण है। समाज के विभिन्न अंगों के साथ-साथ कार्यपालिका के अंतर्गत किए गए कार्य मजबूत राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। 
विज्ञापन


देश के विकास में आरंभ की गई महत्वपूर्ण योजनाओं को कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा जिम्मेदारी पूर्वक क्रियान्वित करने के लिए किए गए सक्रिय प्रयास ही परोक्ष रूप से राष्ट्र प्रेम कहलाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्र एक परिवार है सब मिलकर राष्ट्र के साथ चलें तभी राष्ट्र प्रगति पथ पर आगे बढ़ सकता है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) राहुल चौहान ने संबोधन में राष्ट्र ध्वज का महत्व तथा इसके सम्मान के प्रति आम नागरिक के कर्तव्य के प्रति विस्तार से अवगत करवाया। 


कार्यक्रम में उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभी कार्यालयों के लगभग 150 से अधिक कर्मचारियों ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी सुनिश्चित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed