{"_id":"5d5d67b38ebc3e6c681f06de","slug":"day-care-centers-open-for-the-elderly-in-three-cities-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों के लिए हिमाचल के तीन शहरों में खुले डे केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों के लिए हिमाचल के तीन शहरों में खुले डे केयर सेंटर
Wed, 21 Aug 2019 09:18 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 Aug 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
संकेतात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभाग ने हेल्प एज इंडिया के सहयोग से प्रदेश में तीन डे केयर सेंटरों को शुभारंभ किया। शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बुजुर्गों के लिए डे केयर सेंटर का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
शिमला, मंडी और धर्मशाला में खुले डे केयर सेंटरों में बुजुर्गों के लिए पुस्तकालय, टीवी देखने, अखबार सहित अन्य मनोरंजन की सुविधा रहेगी। इसके अलावा सप्ताह में एक दिन बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच भी होगी।
विज्ञापन
जो बुजुर्ग चल नहीं सकते, उन्हें सुबह घर से लाने व शाम को घर छोड़ने की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। डे केयर सेंटर में फीजियोथैरेपी का भी प्रावधान रहेगा। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि धर्मशाला डे केयर सेंटर में 45 लोगों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन