फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   DAV New Shimla team wins 13 medals at national sports competition

Shimla News: डीएवी न्यू शिमला की टीम ने राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीते 13 पदक

Fri, 30 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
DAV New Shimla team wins 13 medals at national sports competition
एक स्वर्ण, नौ रजत और तीन कांस्य पदक जीते, स्कूल के 66 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाया दमखम
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन ने पदक विजेताओं को दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के डीएवी स्कूल न्यू शिमला के विद्यार्थियों ने डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने 13 पदक जीते हैं। इनमें एक स्वर्ण, नौ रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में स्कूल के 66 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था। स्कूल प्रबंधन के अनुसार नई दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्कूल चैंपियनशिप में देशभर के डीएवी स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में स्कूल की अनाहिता ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं मुक्केबाजी में नैतिक ठाकुर ने रजत पदक जीता, जबकि शियांश, सार्थक और सनाया ने कांस्य पदक जीते हैं। बास्केटबॉल में वंश ने बालक वर्ग और रवनीत ने बालिका वर्ग में रजत पदक हासिल किया। टेबल टेनिस में सुहानी ने प्रथम उपविजेता रहते हुए रजत पदक जीता। वहीं, कबड्डी के अंडर-14 वर्ग में नवृति और जीवंतिका तथा अंडर-19 बालिका वर्ग में अक्षिता, आर्या और हिताक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किए। स्कूल प्रबंधन के अनुसार पदक विजेता कबड्डी खिलाड़ियों का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी हुआ है।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश चंदेल ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलताएं विद्यार्थियों के समर्पण, दृढ़ता और खेल भावना का परिणाम हैं। इसमें खिलाड़ियों की मेहनत के साथ उनके प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा है। प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों, पदक विजेताओं, उनके अभिभावकों, प्रशिक्षकों और शारीरिक शिक्षा विभाग को उनके प्रयासों और समर्पण के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article