{"_id":"6791d46a27c4a784360ef288","slug":"daughter-wrote-a-letter-to-the-chief-justice-on-the-death-of-her-father-due-to-not-getting-the-injection-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: इजंक्शन नहीं मिलने पर पिता की मौत पर बेटी ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: इजंक्शन नहीं मिलने पर पिता की मौत पर बेटी ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र
Thu, 23 Jan 2025 11:03 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:03 AM IST
सार
जाह्नवी ने कहा कि वह पढ़ाई कर रही है और भाई 18 साल का है। वह भी अभी पढ़ रहा है। मां भी डायबिटीज की मरीज हैं और उनकी स्थिति भी अच्छी नहीं है। उन्होंने गुहार लगाई कि इस मामले में उन्हें न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन
इंजेक्शन (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैंसर से जूझ रहे पिता के लिए हिमकेयर स्कीम में इंजेक्शन नहीं मिलने और इसके बाद मौत होने पर मृतक की पुत्री जाह्नवी शर्मा ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस संधावालिया को मेल लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। कहा- हमें न्याय दिलाया जाए जाह्नवी शर्मा ने कहा है कि इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
उन्होंने हिमकेयर स्कीम के तहत इसका लाभ लेने के लिए 1000 रुपये की निर्धारित फीस भी अदा की है। जाह्नवी ने कहा कि वह पढ़ाई कर रही है और भाई 18 साल का है। वह भी अभी पढ़ रहा है। मां भी डायबिटीज की मरीज हैं और उनकी स्थिति भी अच्छी नहीं है। उन्होंने गुहार लगाई कि इस मामले में उन्हें न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन