{"_id":"687118861ea71a71d900373d","slug":"dark-baron-gala-apple-sold-for-record-rs-210-per-kg-shimla-news-c-19-sml1001-565879-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: डार्क बैरन गाला सेब रिकॉर्ड 210 रुपये किलो बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: डार्क बैरन गाला सेब रिकॉर्ड 210 रुपये किलो बिका
विज्ञापन
भट्ठाकुफर फल मंडी में आनी से 53 पेटी सेब लेकर पहुंचा था बागवान
अच्छी गुणवत्ता और आकार के चलते मिले बढि़या दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की भट्ठाकुफर फल मंडी में शुक्रवार को डार्क बैरन गाला सेब को इस सीजन के रिकॉर्ड दाम मिले हैं। मंडी में डार्क बैरन गाला सेब 210 रुपये प्रतिकिलो बिका।
वर्मा ऑरचर्ड कुल्लू के आनी से बागवान 20-20 किलो की 53 पेटी सेब लेकर भट्ठाकुफर फल मंडी पहुंचा था। पीआरजे ट्रेडर फर्म नंबर 53 ने 4200 रुपये प्रति पेटी की दर से यह सेब खरीदा। इस दौरान बोली में मौजूद खरीदारों, आढ़तियों और बागवानों ने तालियां बजाकर डार्क बैरन गाला सेब की तारीफ की। फसल के बेहतर दाम मिलने से बागवान खुश नजर आया। बागवान ने बताया कि इस वर्ष अच्छी फसल हुई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और ज्यादा बेहतर दाम मिलेंगे।
फर्म के संचालक अंशुमन ने बताया कि यह दाम इस सीजन में अब तक के सबसे अधिक हैं। इसका मुख्य कारण सेब की गुणवत्ता और आकार है। इसे देखकर खरीदार ने इसकी इतनी कीमत लगाई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आपूर्ति बढ़ने के साथ बागवानों को फसल के और अच्छे दाम मिलेंगे। मौसम खुलते ही फल मंडी में सेब और नाशपाती की खेप बढ़ना शुरू हो गई है। इन दिनों फल मंडी में रोजाना चार से पांच हजार बॉक्स सेब और दो से तीन हजार बॉक्स नाशपाती प्रतिदिन पहुंच रही है। आढ़तियों ने बताया कि फल मंडी में सेब की किस्मों और गुणवत्ता के साथ दामों में भी बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। कुछ बागवान अच्छे दाम मिलने की उम्मीद में कच्चा सेब लेकर ही मंडी में पहुंच रहे हैं।