वर्ल्ड हेरिटेज कालका शिमला ट्रैक पर मंडरा रहा खतरा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड हेरिटेज कालका शिमला ट्रेक को लेकर वर्तमान में रेलवे के अफसर चिंता में हैं। इसकी वजह यह है कि लगातार हो रही बारिशों और भूस्खलन से ट्रैक को नुकसान होने का खतरा बना हुआ है।
पहले भी कई ऐसे हादसे हो चुके हैं जिससे की ट्रैक पर आवाजाही कई घंटों बाधित रही है। अंबाला रेल मंडल के अधीन वर्ल्ड हेरिटेज कालका-शिमला ट्रैक पर इन दिनों झुके हुए दरख्तों और खतरनाक ढंग से भुर रही चट्टानों से खतरा बना हुआ है।
वहीं विभाग की ओर से ऐसे दरख्तों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जो काफी हद तक ट्रैक की ओर झुके हैं और कभी भी ट्रैक पर गिर सकते हैं।
चट्टानों के गिरने का खतरा भी बरकरार
जबकि बेहद पुराने इस ट्रैक के आसपास कुछ चट्टानों के भुरने से उनका कोई हिस्सा ट्रैक पर गिर जाता है और रास्ता बाधित हो जाता है। पिछले माह इस हेरिटेज ट्रैक पर धर्मपुर व सलोगड़ा रेलवे स्टेशन के बीच एक दरख्त अचानक गिर गया।
यह घटना जिस वक्त हुई, उस दौरान ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं थी। इसके बाद इस ट्रैक को करीब तीन घंटे तक बंद रखा गया। रेलवे ने बामुश्किल इस पेड़ को हटवाकर ट्रैक को शुरू करवाया।
कुछ दिनों पहले एक बड़ा हादसा इस ट्रैक पर होते-होते बचा, जब तारा देवी स्टेशन के पास पहाड़ी से चट्टान का एक हिस्सा दरककर ट्रैक पर आ गिरा। बताया जा रहा है चट्टान काफी पुरानी होने की वजह से दरक गई थी। ट्रैक करीब साढ़े चार घंटे बंद रखा गया और तीन ट्रेनें भी रद्द की गईं।
रेल प्रबंधक, अंबाला मंडल एके कठपाल ने बताया कि ट्रैक के आसपास कई पेड़ हैं। रेलवे इस ट्रैक की सुरक्षा को लेकर चिंतित है और ऐसे पेड़ों को चिह्नित किया जा रहा है।