{"_id":"6427298b9841c49c850dca94","slug":"damage-to-flowering-of-apple-due-to-rain-and-snow-shimla-news-c-19-sml1007-106976-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बारिश और हिमपात से सेब की फ्लावरिंग को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बारिश और हिमपात से सेब की फ्लावरिंग को नुकसान
विज्ञापन
शिमला। भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अर्लट के बीच शुक्रवार को शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा में हिमपात हुआ। राजधानी शिमला में शनिवार रात से शुक्रवार देर शाम तक भारी बारिश हुई।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और शिमला में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड बढ़ने के बाद लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। शिमला में बारिश के कारण स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह स्कूल लगने के समय से लेकर शाम को छुट्टी के समय तक बारिश जारी रही। कुछ बच्चे बारिश में भीगते हुए घर पहुंचे। सड़कों पर जलभराव के कारण भी पैदल चलने वालों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग ने 2 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। शनिवार के लिए येलो अलर्ट और रविवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। 3 अप्रैल के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहने की संभावना है।बेमौसम बारिश से किसान बागवानों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश और तापमान में गिरावट से सेब की फ्लावरिंग को नुकसान हो रहा है। ओलावृष्टि से भी सेब को नुकसान की आशंका है। फसलों को मौसम की मार से बचाने के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने बागवानों को बगीचों में एंटी हेल नेट लगाने की सलाह दी है।
मौसम बिगड़ने से सैलानियों की आमद घटी
शिमला में बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट से सैलानियों की आमद में भी गिरावट आई है। पिछले हफ्ते भी बारिश के कारण शिमला में कम संख्या में सैलानी पहुंचे थे। इस हफ्ते भी कम संख्या में ही सैलानियों के शिमला पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को कम संख्या में ही पर्यटक वाहन शिमला पहुंचे। बेमौमस बारिश के कारण सैलानियों के कम संख्या में शिमला आने से पर्यटन कारोबारी निराश हैं।