{"_id":"6023f7048ebc3ee9100fb846","slug":"dalai-lama-will-give-donation-to-uttarakhand-for-recover-from-the-chamoli-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड को जल प्रलय से उबारने के लिए दलाईलामा देंगे दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड को जल प्रलय से उबारने के लिए दलाईलामा देंगे दान
Wed, 10 Feb 2021 08:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 10 Feb 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा
- फोटो : अमर उजाला
बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा प्राकृतिक आपदा से उबरने के लिए उत्तराखंड को दलाईलामा ट्रस्ट से दान देंगे। बौद्ध धर्मगुरु ने जल प्रलय पर गहरा दुख प्रकट करते हुए बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखकर अपनी चिंता और सहानुभूति दिखाई। पत्र में दलाईलामा ने लिखा है कि इस जल प्रलय में कई लोगों की जान जाने से वह बहुत दुखी और चिंतित हैं।
विज्ञापन
धर्मगुरु ने त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। जो लोग अभी तक लापता हैं, उनकी सुरक्षा और भलाई की प्रार्थना की। उन्होंने लिखा कि मुश्किल की इस घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार दोनों बचाव कार्य में लगी हुईं हैं। लोगों को राहत प्रदान करने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। बौद्ध धर्मगुरु ने दलाईलामा ट्रस्ट को राहत और बचाव कार्य के लिए दान करने को कहा है।
विज्ञापन
उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि जल्द ही अधिकारियों की एक टीम उत्तराखंड जा सकती है। टीम भेजने पर गौर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चमोली में आई प्राकृतिक आपदा के कारण डैम साइट पर हिमाचल प्रदेश के दस लोगों के फंसे होने की सूचना है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। योजना बोर्ड की बैठक के बाद सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चमोली त्रासदी के बाद प्रदेश सरकार लगातार उत्तराखंड सरकार के साथ संवाद कर रही है। उन्होंने कहा कि सूबे के वहां फंसे लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है। सोमवार को वहां आठ लोगों के फंसे होने की सूचना थी। मंगलवार को यह संख्या दस हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद की जा रही है। समन्वय बनाने के लिए वहां अगर अपने अधिकारी भेजने पड़े तो उन्हें भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन