फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dalai lama statement on mahatma Gandhi and tibet china dispute

दलाईलामा: चीन से विवाद सुलझाने में मददगार बन सकते हैं गांधी जी के विचार

Sun, 30 Jan 2022 08:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 30 Jan 2022 08:54 PM IST
सार

तिब्बती धर्मगुरु ने कहा कि बचपन से वह गांधीजी के बारे में सुनते थे। तिब्बत के पोटाला पैलेस में एक बार बापू उनके सपने में आकर मुस्कुराए थे। दलाई लामा को यह भी मलाल है कि वह गांधी जी से व्यक्तिगत रूप से कभी मिल नहीं पाए।

विज्ञापन
dalai lama statement on mahatma Gandhi and tibet china dispute
दलाईलामा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर तिब्बत के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि गांधी जी के अहिंसा व करुणा के विचार चीन से विवाद सुलझाने में मददगार साबित हो सकते हैं। दलाई लामा बोले - मैं बापू गांधी को अपना गुरु मानता हूं व उनका नन्हा सा अनुयायी हूं। मेरे लिए महात्मा गांधी अहिंसा व करुणा के प्रतीक हैं। गांधी जी ने जीवन में अपने आचरण से इन दोनों ही सिद्धांतों का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन


तिब्बती धर्मगुरु ने कहा कि बचपन से वह गांधीजी के बारे में सुनते थे। तिब्बत के पोटाला पैलेस में एक बार बापू उनके सपने में आकर मुस्कुराए थे। दलाई लामा को यह भी मलाल है कि वह गांधी जी से व्यक्तिगत रूप से कभी मिल नहीं पाए। दलाई लामा ने याद किया कि 1956 में पहली बार वह भारत यात्रा पर आने के बाद बापू की समाधि राजघाट गए थे। 
विज्ञापन


कहा कि मेरी यह इच्छा थी कि मैं महात्मा गांधी से मिलकर उनके पैर छूकर उन्हें प्रणाम करता व पूछता कि चीन से कैसे निपटा जाए। तिब्बती धर्मगुरु ने कहा कि 1989 में ओस्लो में नोबेल शांति पुरस्कार स्वीकार करते हुए उन्होंने गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा था कि बापू के जीवन ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया व कई मौकों पर प्रेरित किया है। बापू अहिंसा के विचार के साथ 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed