{"_id":"5f603ce46350191a757e4c3f","slug":"dalai-lama-gave-message-to-leaders-of-g-7-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी-7 देशों के नेताओं को दिया दलाईलामा ने संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जी-7 देशों के नेताओं को दिया दलाईलामा ने संदेश
Tue, 15 Sep 2020 09:32 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
धर्मगुरु दलाई लामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मगुरु दलाई लामा जी-7 देशों के सांसदों के वर्चुअल सम्मेलन में नेताओं से ग्लोबल वार्मिंग पर ज्यादा से ज्यादा काम करने के लिए कहा। दलाई लामा ने कहा कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग के चलते तिब्बत व एशिया की प्रमुख नदियां प्रभावित होंगी क्योंकि तिब्बत में अब बहुत कम बर्फबारी हो रही है। यह अनियमितताएं स्थिति को गंभीर बना रही हैं। किसी विशेष देश या समूहों के बजाय संपूर्ण मानवता के हित को ध्यान में रखना वास्तव में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का मुद्दा आज गंभीर हो गया है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण कुछ क्षेत्रों में बहुत अधिक बारिश होती है तो कुछ में सूखा पड़ता है। विशेष रूप से अफ्रीका के अलावा भारत और चीन के कुछ क्षेत्रों में यह समस्या गंभीर है। दलाई लामा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव लोगों पर उनकी आर्थिक स्थितियों के आधार पर अलग-अलग पड़ता है। दलाई लामा ने वर्चुअल सम्मेलन में वीडियो संदेश दिया।
विज्ञापन