फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   daily wages workers demands to regularised their services in three years

अनुबंध कर्मियों की तर्ज पर दैनिक वेतनभोगियों ने मांगा नियमितीकरण

Tue, 20 Mar 2018 09:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 20 Mar 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
daily wages workers demands to regularised  their services in three years

राज्य के दैनिक वेतनभोगियों ने अनुबंध कर्मचारियों की तर्ज पर उन्हें भी नियमित करने की मांग उठाई है। प्रदेश सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने बजट सत्र में कर्मचारियों के लिए विभिन्न लाभ देने के लिए सरकार की सराहना की है। 

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष एलडी चौहान ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को बिना मांगे कई वित्तीय लाभ दिए हैं। उन्होंने मांग की कि जिस तरह प्रदेश में अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए तीन वर्ष का कार्यकाल है, उसी तर्ज पर समान कार्य समान नीति के आधार पर दैनिक वेतनभोगियों का कार्यकाल भी नियमितीकरण
विज्ञापन


को तीन साल किया जाए। एक तो दैनिक वेतनभोगियों का वेतन कम है। दूसरा इनको अनुबंध कर्मियों के समान कार्य करने पर भी पांच साल पक्के होने के लिए इंतजार करना पड़ता है। महासंघ ने सरकार से गुहार लगाई है कि विभाग फील्ड स्टाफ के कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में गांव में जल वितरण का कार्य देख रहे वाटर गार्डों के लिए स्थायी नीति बनाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेद फार्मासिस्टों के 226 पद भरने की मांग

daily wages workers demands to regularised  their services in three years

राज्य आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट महासंघ ने सरकार से संशोधित वेतनमान या ग्रेड पे आयुर्वेद विभाग में कार्यरत फार्मासिस्टों को देने की मांग की है। महासंघ के प्रधान विनोद शर्मा, महासचिव तिलक ठाकुर और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप चंदेल ने कहा कि पंजाब में आयुर्वेद फार्मासिस्ट का पद न होने के कारण सरकार की

ओर से एक अप्रैल 1978 से हिमाचल विभाग में कार्यरत फार्मासिस्टों को स्वास्थ्य विभाग में तैनात फार्मासिस्टों के बराबर वेतन दिया जाए। महासंघ ने आयुर्वेद फार्मासिस्टों के 226 रिक्त पदों को भी भरने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed