{"_id":"5ea30a128ebc3e90795fef8f","slug":"daily-loss-of-14-28-crores-to-private-bus-operators-due-to-coronavirus-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से निजी बस ऑपरेटरों को रोजाना 14.28 करोड़ की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस से निजी बस ऑपरेटरों को रोजाना 14.28 करोड़ की चपत
Sat, 25 Apr 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Apr 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में कोरोना वायरस ने परिवहन विभाग और निजी ट्रांसपोर्टरों की कमर तोड़कर रख दी है। निजी ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों और ऑपरेटरों को प्रतिदिन 14.28 करोड़ का नुकसान हो रहा है। परिवहन विभाग ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज दी है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग का दावा है कि इस रिपोर्ट में निजी बसों के अलावा ढाबा, पंक्चर, टैक्सी, मैक्सी अन्य ट्रांसपोर्ट से जुड़े रोजगार संबंधित नुकसान को शामिल किया गया है। प्रतिदिन यह नुकसान 3.28 करोड़ है। मौजूदा समय में प्रदेश में आधे ट्रक सड़कों पर खड़े हैं।
विज्ञापन
इस कारण लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। इससे भी करीब 11 करोड़ नुकसान हो रहा है। परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में परिवहन विभाग ने ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों के वेजिस लॉस का आकलन किया है।
विज्ञापन
यह प्रतिदिन 3.28 करोड़ है और बढ़ता जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 50 प्रतिशत खड़े ट्रकों के वेजिस लॉस का आकलन प्रतिदिन 11 करोड़ का लगाया है। इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई है।