फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   DA to pensioners and electricity board employees.

बिजली कर्मचारियों, पेंशनरों के लिए अच्छी खबर

Fri, 06 Mar 2015 12:05 AM IST
Updated Fri, 06 Mar 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
DA to pensioners and electricity board employees.

हिमाचल के 21 हजार बिजली कर्मचारियों और 19 हजार पेंशनरों को जुलाई 2014 से मार्च 2015 तक का महंगाई भत्ता मई माह में मिलेगा। इसे अप्रैल माह के वेतन और पेंशन के दिया जाएगा। वीरवार को सचिवालय में बिजली बोर्ड के निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक में डीए देने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन


राज्य सरकार की तर्ज पर ही बिजली बोर्ड के कर्मियों और पेंशनरों को भी डीए का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में 28 जनवरी को जेसीसी की बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को सात फीसदी डीए देने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

जुलाई 2014 से मार्च 2015 तक मिलेगा डीए

DA to pensioners and electricity board employees.

इसके बाद अधिसूचना भी जारी कर दी गई थी। राज्य कर्मियों की तर्ज पर ही वीरवार को बिजली बोर्ड प्रबंधन ने भी अपने  कर्मियों और पेंशनरों को जुलाई 2014 से मार्च 2015 तक डीए देने का फैसला लिया। बैठक में बोर्ड से संबंधित अन्य कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए। बोर्ड के चेयरमैन और प्रधान सचिव ऊर्जा एसकेबीएस नेगी ने बताया कि मई माह में डीए का भुगतान कर दिया जाएगा।

राज्य कर्मियों की ही तरह बिजली कर्मियों को हर लाभ दिया जा रहा है। वीरवार को सर्विस कमेटी मीटिंग प्रस्तावित थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। अब मीटिंग आगामी 21 मार्च को प्रधान सचिव वित्त डा.श्रीकांत बाल्दी की अध्यक्षता में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed