बिजली कर्मचारियों, पेंशनरों के लिए अच्छी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के 21 हजार बिजली कर्मचारियों और 19 हजार पेंशनरों को जुलाई 2014 से मार्च 2015 तक का महंगाई भत्ता मई माह में मिलेगा। इसे अप्रैल माह के वेतन और पेंशन के दिया जाएगा। वीरवार को सचिवालय में बिजली बोर्ड के निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक में डीए देने का फैसला लिया गया।
राज्य सरकार की तर्ज पर ही बिजली बोर्ड के कर्मियों और पेंशनरों को भी डीए का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में 28 जनवरी को जेसीसी की बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को सात फीसदी डीए देने की घोषणा की गई थी।
जुलाई 2014 से मार्च 2015 तक मिलेगा डीए
इसके बाद अधिसूचना भी जारी कर दी गई थी। राज्य कर्मियों की तर्ज पर ही वीरवार को बिजली बोर्ड प्रबंधन ने भी अपने कर्मियों और पेंशनरों को जुलाई 2014 से मार्च 2015 तक डीए देने का फैसला लिया। बैठक में बोर्ड से संबंधित अन्य कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए। बोर्ड के चेयरमैन और प्रधान सचिव ऊर्जा एसकेबीएस नेगी ने बताया कि मई माह में डीए का भुगतान कर दिया जाएगा।
राज्य कर्मियों की ही तरह बिजली कर्मियों को हर लाभ दिया जा रहा है। वीरवार को सर्विस कमेटी मीटिंग प्रस्तावित थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। अब मीटिंग आगामी 21 मार्च को प्रधान सचिव वित्त डा.श्रीकांत बाल्दी की अध्यक्षता में होगी।