फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cyber Criminals Swindle ₹150 Crore in Three Years Highest Number of Digital Fraud Cases Recorded in Kangra

Himachal News: साइबर अपराधियों ने तीन साल में 150 करोड़ ठगे, डिजिटल फ्रॉड के सबसे अधिक मामले कांगड़ा में दर्ज

Sun, 29 Mar 2026 11:21 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 29 Mar 2026 11:21 AM IST
सार

हिमाचल में पिछले तीन वर्षों में डिजिटल फ्राड के 585 मामले दर्ज किए गए हैं। डिजिटल फ्रॉड के सबसे अधिक 59 मामले जिला कांगड़ा में दर्ज हुए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Cyber Criminals Swindle ₹150 Crore in Three Years Highest Number of Digital Fraud Cases Recorded in Kangra
फ्रॉड। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बीते तीन साल के दौरान साइबर ठगी के 585 मामले दर्ज हुए हैं। एक अरब 50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने 258 आरोपी गिरफ्तार किए और 10.25 करोड़ रुपये की बरामदगी की है। डिजिटल फ्रॉड के सबसे अधिक 59 मामले जिला कांगड़ा में दर्ज हुए। शनिवार को प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल धोखाधड़ी से बचाने को सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


डिजिटल धोखाधड़ी से निपटने के लिए प्रदेश के 146 पुलिस थानों में साइबर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। आठ अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है और 29 अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 585 मामले तो दर्ज हुए हैं। कई मामलों में लोग शिकायत भी दर्ज नहीं करवाते। पुलिस जिला बद्दी में 58, सोलन में 41, मंडी में 30, किन्नौर में 28, सिरमौर में 25, शिमला में 17, ऊना में 13, पुलिस जिला नूरपुर में 12, चंबा और कुल्लू में 10-10, पुलिस जिला देहरा में 8, हमीरपुर में 7 और लाहौल-स्पीति में 4 मामले दर्ज हुए हैं। एक मामला बिलासपुर जिला में दर्ज किया गया है। तीन साइबर क्राइम पुलिस थानों में ही डिजिटल फ्रॉड के 262 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी में 100, धर्मशाला और शिमला में 81-81 मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन

कुछ मामलों में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत या लापरवाही भी सामने आई है। ऐसे मामलों में चार बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। ठगी की रकम के मामले में साइबर पुलिस स्टेशन शिमला के अंतर्गत सबसे ज्यादा 55 करोड़ 62 लाख 12 हजार 20 रुपये की ठगी दर्ज की गई है। साइबर पुलिस स्टेशन मंडी में 33 करोड़ 64 लाख 32 हजार 848 और साइबर पुलिस स्टेशन धर्मशाला में 25 करोड़ 91 लाख 98 हजार की ठगी दर्ज है। 

चंबा में 12 करोड़ 95 लाख 86 हजार 902 रुपये, सोलन में 4 करोड़ 90 लाख 95 हजार 219 रुपये, पुलिस जिला बद्दी में 3 करोड़ 68 लाख 94 हजार 122 रुपये, कांगड़ा में 2 करोड़ 60 लाख 16 हजार 406 रुपये, सिरमौर में 2 करोड़ 30 लाख 9 हजार 634 रुपये और मंडी जिले में 2 करोड़ 28 लाख 26 हजार 271 रुपये की ठगी सामने आई है। बिलासपुर में सबसे कम 14 लाख 90 हजार रुपये की ठगी दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed