फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cyber crime cases is increasing in shimla in himachal pradesh

बैंक खाते की जानकारी अंजान लोगों को बता लुट रहे हिमाचली

Wed, 11 Dec 2019 12:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 11 Dec 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
cyber crime cases is increasing in shimla in himachal pradesh
cyber crime

अनजान नंबरों से आने वाली कॉल पर बात कर अपने बैंक की निजी जानकारी देकर हिमाचल के लोग अपनी गाढ़ी कमाई लुटा रहे हैं। पिछले एक महीने में हिमाचल प्रदेश के साइबर पुलिस थाने में दो दर्जन से ज्यादा ऐसी शिकायतें पहुंची हैं जिनमें कार्ड बंद होने का हवाला देकर ठग खाताधारक से खाते की पूरी जानकारी हासिल कर ओटीपी इस्तेमाल कर खाते से सारी रकम उड़ा देते हैं।

विज्ञापन


कई मामलों में तो साइबर क्राइम पुलिस ने शिकायतकर्ताओं की रकम वापस कराई है लेकिन जिन मामलों में पूरी तरह से खाताधारक की गलती सामने आ रही है उन्हें अब बैंक पैसा लौटाने में आनाकानी कर रहे हैं। डीएसपी साइबर क्राइम नरवीर राठौर ने कहा कि ज्यादातर मामलों में लोगों को कॉल कर ठग कार्ड बंद होने का हवाला देकर नए कार्ड को जारी करने के लिए एटीएम का नंबर या पिन नंबर हासिल कर लेते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ मामलों में ओटीपी ग्राहक से ही लेकर उसके खाते की रकम उड़ा रहे हैं। जाहिर है ऐसे मामलों में भले ही जांच एजेंसी फ्राड का मामला बताकर रकम वापसी के लिए लिख रही है लेकिन बैंक खाताधारक की गलती बताकर पैसा लौटाने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में लोगों को इस बात के लिए सचेत रहना चाहिए कि वह बैंक से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी किसी अनजान को न बताएं। राठौर ने कहा कि अगर बैंक संबंधी कोई कॉल आता है तो उस कॉलर से जानकारी साझा करने के बजाय सीधे बैंक शाखा से संपर्क करना चाहिए ताकि ठगी की गुंजाइश न रह सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed