{"_id":"5e7c88ee8ebc3e75d725c205","slug":"curfew-in-himachal-pradesh-school-converted-into-jail-in-arki-solan-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल को बनाया अस्थायी जेल, कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को रखा जाएगा अंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल को बनाया अस्थायी जेल, कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को रखा जाएगा अंदर
Thu, 26 Mar 2020 04:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 26 Mar 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 21 दिन के लॉकडाउन को लेकर अर्की प्रशासन ने भी कड़े इंतजाम कर लिए हैं। कर्फ्यू का उल्लंघन करते कोई पाया गया तो उसे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में बंद किया जाएगा। उपमंडल प्रशासन ने स्कूल को अस्थायी जेल में तबदील कर दिया है।
विज्ञापन
यह स्कूल आबादी से दूर है। एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि लोगों को सुबह 8 से सुबह 11 तक दूध, सब्जियां, दवाई तथा किराना, दवाइयों को लेने में ढील है। समय अवधि के बाद लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। कहा कि यदि कोई भीड़ इकट्ठा करता है या कानून का उल्लंघन करता है तो उसे गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए अस्थायी तौर पर रावमापा (छात्र) अर्की को जेल बनाया है। उन्होंने कहा कि अगर इन दिनों उपमंडल में कोई व्यक्ति बाहरी देश से आया हो और उसने स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन को सूचित नहीं किया है तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिन लोगों को घरों पर क्वारंटीन किया गया है, वे घरों से न निकलें तथा स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करें। कहा कि किसी व्यक्ति को कोई आवश्यकता व या कोई समस्या आ रही हो तो वह उन्हें उनके 9418000020 पर संपर्क कर सकते हैं।