फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   culture minister mahesh sharma announcement for gompas in Lahaul Spiti

लाहौल के गोंपा को लेकर संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने किया बड़ा एलान

Tue, 13 Jun 2017 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल स्पीति) Updated Tue, 13 Jun 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
 culture minister mahesh sharma announcement for gompas in Lahaul Spiti

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने तांदी संगम पर्व का शुभारंभ किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री निदेश शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद रामस्वरूप शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे। पूजा-पाठ का दौर चलता रहा।

विज्ञापन


डॉ. महेश ने लाहौली पुरातन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में लाहौली संस्कृति की छटा देखने को मिली। केंद्रीय मंत्री ने तांदी संगम घाट को विकसित करने के लिए हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में पर्यटन के विकास को 200 करोड़ का पैकेज दिया है।
विज्ञापन


रोहतांग टनल तैयार होने को है, लेकिन घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोई भी तैयारियां नहीं हैं। उन्होंने घाटी की सभी गोंपाओं को नॉर्थ ईस्ट की तर्ज पर बुद्धिस्ट सर्किट के तहत करने का आश्वासन दिया है। दौरे में शामिल आरकियालॉजिक की टीम विश्व प्रसिद्ध मृकुला मंदिर उदयपुर के हालातों को जानने के लिए आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके रूपेरखा तैयार की केंद्र सरकार को भेजे और बजट का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने तांदी संगम पर्व के धार्मिक आयोजन को राजनीति से न जोड़ने की नसीहत भी दी। विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि संगम पर्व को राजनीति में शामिल न कर गांव व ब्लॉक स्तर पर कमेटी गठित कर इसका सफल आयोजन करें।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने संगम घाट को विकसित करने के लिए हर संभव सहायता करने का आश्वास दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि रोहतांग टनल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। ऐसे में इस टनल का नाम अटल टनल दिया जाए। सांसद रामस्वरूप शर्मा, पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडेय, विधायक रवि ठाकुर ने भी विचार रखे। महासंगम पर्व के संयोजक डॉ. चंद्रमोहन परशीरा ने मेहमानों का स्वागत किया।


खराब मौसम ने रोकी हेलीकाप्टर की उड़ान
सोमवार दोपहर करीब पौने दो बजे केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और अन्य नेताओं ने तांदी संगम पर्व के बाद स्तींगरी हेलीपैड से भुंतर के लिए उड़ान भरी। खराब मौसम के कारण हेलीकाप्टर रोहतांग दर्रा से मुड़ गया। इसे तांदी डाइट हेलीपैड में उतारा गया। यहां से सभी नेता रोहतांग दर्रा होकर कुल्लू रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed