फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cultural programs flourish in Kotla Khurd College

Shimla News: कोटला खुर्द काॅलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Thu, 12 Dec 2024 05:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs flourish in Kotla Khurd College
विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां
विज्ञापन

कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने प्रस्तुतियों को सराहा

संवाद न्यूज एजेंसी

लठियाणी (ऊना)। राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में केंद्रीय छात्र संगठन की ओर से वीरवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने शिरकत की। इस दौरान ऊना जिला से राजकीय महाविद्यालय ऊना, खड्ड, बीटन, बंगाणा, हरोली व भटोली के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य डॉ. राज कुमार ने मुख्य अतिथि और अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों का अभिनंदन किया। विधायक विवेक शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से छात्राओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं। गरीबी रेखा से नीचे परिवारों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए सुख आश्रय योजना का शुभारंभ किया। राज्य सरकार की सुख आश्रय योजना से बच्चों को सीधा लाभ मिल रहा है। विवेक शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेना चाहिए। इससे हर युवा के अंदर छिपी प्रतिभा का पता चलता है। विवेक शर्मा ने महाविद्यालय के लिए पांच लाख रुपये की राशि स्वीकृत की तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों के लिए 11000 रुपये दिए। विधायक विवेक शर्मा की पत्नी मृदुल शर्मा, राजकीय महाविद्यालय खड्ड के प्राचार्य डॉ. आरके शर्मा, डॉ. मीता शर्मा, डॉ. बलविंदर राणा, डॉ. एसके बंसल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, स्थानीय पंचायत की प्रधान ममता रानी, स्टाफ के सदस्य और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. रमन जसवाल ने कार्यक्रम में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed