{"_id":"98c0e27bda328acb1b8cc20a61ae7f1f","slug":"cultural-programme-at-gaiety-theatre","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरा की कृष्ण भक्ति से सब मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरा की कृष्ण भक्ति से सब मंत्रमुग्ध
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 23 May 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेयटी थियेटर में श्रीराम भारतीय कला केंद्र की ओर से शुक्रवार को मीरा के जीवन पर प्रस्तुत की गई नृत्य नाटिकाआें ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
नृत्य नाटिका में मीरा के बचपन और मीरा की भगवान कृष्ण के प्रति भक्ति को दर्शाया गया। मीरा के बचपन को गरिमा तोमर और कृष्ण के प्रति भक्ति को आकांक्षा ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
ये नाटिकाएं प्रदेश सरकार के भाषा कला एवं संस्कृति और पर्यटक विभाग शिमला के सौजन्य से करवाई जा रही है। नृत्य नाटिका का शुभारंभ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
नाटिका का निर्देशन पद्मश्री शोभा दीपक सिंह और कोरियोग्राफी शशि धर नायर ने की है। भारतीय कला केंद्र शनिवार को दुर्गा और रविवार को कर्ण पर नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत करेगा।
दुर्गा नृत्य नाटिका में मां दुर्गा की भूमिका शिबू राम मोहन्टा, महिषासुर की भूमिका शिवम चौहान और काली की भूमिका सुचित्रा दास तिथि निभाएंगी। कर्ण नृत्य नाटिका मेें कर्ण की भूमिका शिबूराम मोहन्टा, कुंती की भूमिका आकांक्षा और कृष्ण और सूर्य की भूमिका राज कुमार सूर्या निभाएंगे।