फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cultural performance of various state in shimla summer festival

शिमला समर फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, इन राज्यों के नृत्य बने आकर्षण का केंद्र

Wed, 05 Jun 2019 08:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jun 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
cultural performance of various state in shimla summer festival
- फोटो : अमर उजाला

मैदानी इलाकों की झुलसाती गर्मी से राहत पाने के लिए हिल्स क्वीन पहुंचे हजारों सैलानियों को भी शिमला समर फेस्टिवल खूब भा रहा है। रिज मैदान पर दी जा रहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सैलानी जमकर आनंद ले रहे हैं।

विज्ञापन


सैलानी इन कार्यक्रमों को न सिर्फ कैमरे में कैद करते दिखे बल्कि कलाकारों के साथ सेल्फी लेने का भी मौका नहीं छोड़ा। बुधवार को दिन भर मालरोड और रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रमों का स्थानीय लोगों और सैलानियों ने खूब आनंद लिया।
विज्ञापन


सुबह के समय मालरोड पर कठपुतली डांस, राजस्थानी कलाकारों के नृत्य और मैजिक शो आकर्षण का केंद्र बने। दोपहर बाद रिज मैदान पर बैंड प्रतियोगिता को देखने के लिए भी लोगों की खूब भीड़ जुटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

cultural performance of various state in shimla summer festival

 रिज पर लगे खाने-पीने के स्टालों पर भी लोगों की भीड़ रही। पंजाब से अपने दोस्तों के साथ शिमला घूमने पहुंचे गुरप्रीत सिंह, अमनदीप और प्रिया ने कहा कि वे गर्मी से राहत पाने के लिए शिमला आए हैं।

इससे पहले भी वे शिमला आ चुके हैं, लेकिन इस बार समर फेस्टिवल से नजारा बदला हुआ है। कहा कि उनका बुधवार को मनाली जाने का भी कार्यक्रम था, लेकिन समर फेस्टिवल को देखने के बाद गुरुवार तक शिमला में ही रहने का इरादा है।

समापन पर आज ये कलाकार बांधेंगे समा

cultural performance of various state in shimla summer festival

 अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ग्रीष्मोत्सव की स्मारिका का भी विमोचन करेंगे। 

उपायुक्त अमित कश्यप ने बताया कि आखिरी संध्या पर पार्श्व गायक फरहान साबरी और मधुश्री भट्टाचार्य मुख्य आकर्षण रहेंगे। अंतिम संध्या का समापन रात्रि 12 बजे होगा। शाम चार से पांच बजे तक छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

शाम पांच से छह बजे के बीच भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से राज्य स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें मंडी, किन्नौर और कांगड़ा जिलों के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

छह से आठ बजे के बीच हिमाचली कलाकार पंचम कुमार, कुलदीप नाहर, मुकेश कुमार, मनीषा देवलस्या, डॉ. लहरू राम सांख्यान, राजेंद्र कुमार, शिवदत्त ठाकुर, शमशेर शेरा कॉन्सेटा, संतोष कुमार, पूजा, हेमराज, गोपाल शर्मा, आशा, पुष्कर तेजी और तनिष्क शर्मा सहित गीता भारद्वाज और हेमंत शर्मा भी प्रस्तुति देंगे।

25 दलों की होगी सांस्कृतिक परेड
  गुरुवार सायं तीन से पांच बजे के बीच भव्य सांस्कृतिक परेड आयोजन किया जाएगा। इस परेड में ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन से संबद्ध देशभर के 25 सांस्कृतिक दल, प्रदेश के सभी जिलों के सांस्कृतिक दल और विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे 27 देशों के छात्र और तिब्बतियन इंस्टीट्यूट ऑफ  परफॉर्मिंग आर्ट्स के कलाकार भाग लेंगे। यह परेड एसबीआई से सीटीओ, रिज होते हुए रानी झांसी पार्क तक निकाली जाएगी। सीटीओ से एडवांस स्टडी तक हेरिटेज वॉक भी आयोजित की जाएगी। गेयटी थियेटर में यूथ रॉक बैंड प्रतियोगिता होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed