फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cultural news shimla

Shimla News: कथा में सुनाया बाली वध और शूर्पणखा का प्रसंग

Sun, 18 Oct 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
cultural news shimla
खुशहाला महावीर मंदिर शोघी में करवाई जा रही भागवत कथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। खुशहाला महावीर मंदिर शोघी में भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता, बाली वध और शूर्पणखा प्रसंग का वर्णन किया गया। कथा में बताया गया कि किस प्रकार भगवान श्रीराम ने सुग्रीव की सहायता कर उन्हें बाली के अत्याचारों से मुक्ति दिलाई।
कथावाचक पंडित रामेश्वर शर्मा ने बताया कि हनुमान ने भगवान श्रीराम का परिचय सुग्रीव से करवाया। इसके बाद सुग्रीव और बाली के बीच युद्ध हुआ जिसमें बाली ने सुग्रीव को बुरी तरह पराजित किया। इसके बाद सुग्रीव ने भगवान श्रीराम के पास पहुंचकर उनसे सहायता मांगी और पूछा कि उन्होंने बाली का वध क्यों नहीं किया। भगवान श्रीराम ने बताया कि युद्ध के दौरान दोनों भाइयों की पहचान नहीं हो पाने के कारण बाण नहीं चला सके। इसके बाद श्रीराम ने सुग्रीव के गले में पहचान के लिए माला डाल दी। दोबारा युद्ध होने पर भगवान श्रीराम ने बाली का वध कर सुग्रीव को न्याय दिलाया। कथा में आगे शूर्पणखा प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया गया कि शूर्पणखा भगवान श्रीराम के पास विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंची। श्रीराम ने स्वयं को विवाहित बताते हुए उसे अपने अनुज लक्ष्मण के पास जाने को कहा। लक्ष्मण ने क्रोधित होकर शूर्पणखा की नाक काट दी। अपमानित शूर्पणखा ने रावण के पास पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई। इसके बाद रावण ने अपने राक्षसों को आदेश दिया जिसके परिणामस्वरूप भगवान श्रीराम और राक्षसों के बीच संघर्ष हुआ और राक्षसों का अंत हुआ।
विज्ञापन

मंदिर समिति के महासचिव प्रेम ठाकुर ने बताया के कथावाचक ने कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों, धर्म की रक्षा और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया। कथा सुनने के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed