फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cultural news shimla

Shimla News: बप्पा के स्वागत में मिडल बाजार में लगा पंडाल, कल स्थापित होंगी 108 मूर्तियां

Sat, 12 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
cultural news shimla
भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा कार्यक्रम, 25 को होगा विसर्जन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गणेश महोत्सव को लेकर शहर के मिडल बाजार के एमसी कांप्लेक्स में पंडाल बनकर तैयार हो गया है। महोत्सव का आगाज भव्य शोभा यात्रा के साथ 14 सितंबर को होगा। भगवान गणेश की 108 मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। यह महोत्सव श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट की ओर हो रहा है। इस दौरान बैंड-बाजे के साथ बप्पा की मूर्ति को उठाकर यात्रा सीटीओ चौक से लोअर बाजार, शेर ए पंजाब और मालरोड होते हुए मिडल बाजार तक निकाली जाएगी। इस अवसर पर मधुर भजन संध्या प्रतिदिन शाम 4:00 से 8:00 बजे तक होगी। यह कार्यक्रम 12 दिन तक चलेगा। इसमें हर दिन अलग-अलग पार्टियां अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेगी। वहीं, हर दिन श्रद्धालुओं को भंडारा भी परोसा जाएगा।
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 9:00 और शाम 8:00 बजे पूजा होगी। वहीं, सुबह 10:00 और शाम 9:00 बजे आरती होगी। हवन के बाद प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए 25 सितंबर को सुन्नी ले जाया जाएगा। ट्रस्ट के सदस्य राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पंडाल में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सफाई के लिए नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सभी धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान आशुतोष अग्रवाल, शिव कुमार वर्मा, बिमल टंडन, संदीप सूद, सुमित शर्मा, राजिंद्र गोयल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


इन दिनों होंगी यह प्रस्तुतियां
बप्पा की स्थापना 14 सितंबर को दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक होगी। महोत्सव कार्यक्रम शाम 4:00 से 8:00 बजे तक होंगे। इस दौरान शोभायात्रा, मूर्ति स्थापना और निशा दीक्षित की प्रस्तुति होगी। ज्योति निशा की ओर से सुंदरकांड का पाठ 15 सितंबर को दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक होगा। इसके बाद शाम 4:00 से 8:00 बजे तक राजीव भाटिया की भजन संध्या होगी। मंडली मशोबरा की तरफ से सुंदरकांड का पाठ 16 सितंबर को दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक होगा। इसके बाद शाम 4:00 से 8:00 बजे तक राजीव भाटिया की भजन प्रस्तुति होगी। स्वामी सत्य नारायण व्रत कथा 17 सितंबर को दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक होगा। इसके बाद शाम 4:00 से 8:00 बजे तक राजीव भाटिया की भजन प्रस्तुति होगी। सखी संकीर्तन मंडली 18 सितंबर को दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक प्रस्तुति देगी। इसके बाद शाम 4:00 से 8:00 बजे तक राजीव भाटिया का कार्यक्रम होगा। राधा संकीर्तन मंडली 19 सितंबर को दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक भजन प्रस्तुत करेगा। इसके बाद शाम 4:00 से 8:00 बजे तक कैलाश म्यूजिकल ग्रुप सुंदरनगर भजन प्रस्तुत करेगा। डेरा बाबा रुद्रानंद सेवक मंडल 20 सितंबर को दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक और शाम 4:00 से 8:00 बजे तक डिवाइन म्यूजिकल ग्रुप भजन पेश करेगा। राधा-कृष्ण ग्रुप चक्कर 21 सितंबर को दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक और शाम 4:00 से 8:00 बजे तक निशा वालिया की भजन संध्या होगी। बाबा बालक नाथ मंडली 22 सितंबर को दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक और शाम 4:00 से 8:00 बजे तक पुनित राजहाडा की प्रस्तुति होगी। लक्ष्मी नारायण कीर्तन मंडली टुटू 23 सितंबर को दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक और शाम 4:00 से 8:00 बजे तक संकट मोचन हनुमान जाखू मंदिर मंडली की प्रस्तुति होगी। सुंदरकांड पार्टी 24 सितंबर को दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक और शाम 4:00 से 8:00 बजे तक भजन-कीर्तन करेंगी। हवन 25 सितंबर को सुबह 10:00 बजे होगा। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे बप्पा की प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed