फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cultural news shimla

Shimla News: महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर और पीले वस्त्र पहनकर निकाली शोभायात्रा

Sun, 02 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
cultural news shimla
छोटा शिमला बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, ढोल-नगाड़ों के साथ शिव महापुराण कथा का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। छोटा शिमला स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में रविवार को भव्य शोभायात्रा के साथ शिवमहापुराण कथा का आगाज हुआ। इस दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर और पीले वस्त्र पहनकर ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा में भाग लिया।

सुंदरकांड मंडली छोटा शिमला के तत्वावधान आयोजित यह शोभायात्रा धार्मिक ध्वज और जयकारों के साथ मंदिर परिसर से शुरू होकर बाजार होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शोभायात्रा के छोटा शिमला बाजार पहुंचने पर स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। सुंदरकांड मंडली छोटा शिमला की सदस्य मधु जयरथ ने बताया कि शिवमहापुराण कथा महोत्सव 12 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक कथा का आयोजन होगा जिसमें कथावाचक चंद्रकांत शास्त्री श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा, धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाएंगे। 11 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालुओं को सुंदरकांड मंडली के जरिये पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा, ताकि आयोजन की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से की जा सकें। महोत्सव का समापन 12 अगस्त को हवन और पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed